शर्मनाक: नशा देकर कराता था देह व्यापार, अपने शरीर पर लगाता था क‍िशोर‍ियों का खून

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 458 शब्द|📅 27 Jul 2019

लखनऊ। दो किशोरियों को अगवा कर उनसे देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। आरोपित के चंगुल से खुद को छुड़ाकर दोनों किशोरी ट्रेन से कहीं भागने की फिराक में थीं। संदेह होने पर आरपीएफ ने बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर दोनों किशोरियों से पूछताछ की तो पूरा मामला उजागर हुआ। इसके बाद आरपीएफ ने आरोपित विजय बद्री उर्फ बंगाली को दबोच लिया और गाजीपुर थाने लेकर गई।

सीओ गाजीपुर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक आरपीएफ की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और अगवा करने समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि मुख्य आरोपित किशोरियों को नशीली दवा देकर कई माह से उनके साथ दुष्कर्म कर रहा था। यही नहीं आरोपित दो किशोरों को भी अपने साथ रखा था जो ग्राहक लेकर आते थे।

किशोरियों से देह व्यापार कराने की बात उजागर होने के बाद चाइल्ड लाइन समेत अन्य संस्थानों ने उनसे पूछताछ की है। आरोपित पैर से दिव्यांग है, लेकिन वह अपने शरीर पर पट्टी बांधे रहता था और लोगों को गुमराह कर 1090 चौराहे पर भीख मांगता था। किशोरियों ने पूछताछ में बताया है कि आरोपित मुंशी पुलिया पुलिस चौकी के बगल में उनसे देह व्यापार करवा रहा था।

गश्त के दौरान पड़ी नजर

बादशाहनगर स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी वंशबहादुर यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र चौरसिया, उमाकांत दुबे और अंजली सिंह गश्त कर रहे थे। सुबह करीब छह बजे प्लेटफार्म पर उनको 15 और 16 साल की दो किशोरी और 14 साल के दो किशोर दिखाई दिए। चारों से जब पूछताछ हुई तो वह घबरा गए और बताया कि एक अधेड़ से बचकर भाग रहे हैं। इसके बाद सभी ने बच्‍चों को समझाया और आरोपित का इंतजार करने लगे। अधेड़ बादशाहनगर स्टेशन पर किशोरियों और बालकों को ढूंढते हुए पहुंचा, जिसे आरपीएफ ने दबोच लिया। आरोपित मूलरूप से बंगाल का रहने वाला है।

किशोरियों ने सुनाई आपबीती

किशोरियों ने आरपीएफ और पुलिस समेत सामाजिक संस्थाओं को आपबीती सुनाई तो सभी दंग रह गए। किशोरियों ने बताया कि आरोपित सबसे पहले लड़कियों के घरवालों से जान पहचान किया। एक दिन चाय में नशीली दवा मिला दी। बेहोश होने पर उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह देह व्यापार करवाने लगा। मुंशी पुलिया में उसके घर पर लोग आते थे, जो भी रुपया मिलता उससे विजय बद्री कुछ कपड़े दिलवा देता था।

निकाल लेता था खून भी

किशोरियों को नशा कराने के बाद आरोपित विजय बद्री उनके शरीर पर ब्लेड मारकर खून निकालता था। इसके बाद खून अपने शरीर पर बंधी सफेद पट्टी पर लगाता था, जिससे लोगों को लगे कि उसके शरीर पर चोट लगी है। बताया गया कि कई लड़कियां अभी आरोपित के कब्जे में हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *