ट्रिपल तलाक पर वोटिंग से ठीक पहले BJP ने गिराया कांग्रेस का एक विकेट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 360 शब्द|📅 30 Jul 2019

नई दिल्ली। राज्यसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा चल रही है. मोदी सरकार की कोशिश है कि इस बिल को आज ही पास करा लिया जाए. ऊपरी सदन में एनडीए कमजोर है और इस बीच वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के घर में सेंधमारी कर दी है।

राज्यसभा सांसद और अमेठी के राजा कहे जाने वाले संजय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे. राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है।

तीन तलाक बिल लोकसभा से तो पास हो गया है लेकिन राज्यसभा में विपक्ष मजबूत है. इसलिए बीजेपी को यहां पर दिक्कत हो सकती है और पार्टी अब हर तरीके से बिल को पास कराना चाहती है. इस बीच संजय सिंह का राज्यसभा से इस्तीफा देना और बीजेपी आने की बात कहना घर में सेंधमारी ही कहा जाएगा।

अब कांग्रेस के पास राज्यसभा में सिर्फ 47 सांसद ही हैं

संजय सिंह के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के पास राज्यसभा में सिर्फ 47 सांसद ही हैं. हालांकि, भाजपा के बाद वह अब भी सदन में दूसरी बड़ी पार्टी है। तीन तलाक बिल पास कराने की कोशिश में जुटी सरकार की साथी जनता दल यूनियन ने तीन तलाक बिल पर राज्यसभा से बहिष्कार का ऐलान किया. यानी JDU के 6 सांसद बिल पर वोटिंग के दौरान सदन में नहीं होंगे।

राज्यसभा में कुल 245 सांसद हैं, जिसमें 4 सीटें अभी खाली हैं. यानी कुल 241 मौजूद हैं उनमें से 6 सांसद JDU के शामिल नहीं होंगे. इसका मतलब कुल 235 सदस्य सदन में हैं, इसी के साथ अब संजय सिंह का इस्तीफा आ गया है. मतलब 234 सदस्य गिने जाएंगे. अब बहुमत के लिए कुल 118 का आंकड़ा चाहिए।

अभी अगर साफ रुख की बात करें तो कांग्रेस, आप, AIADMK, TMC, DMK जैसी पार्टियां खुले तौर पर इसका विरोध कर रही हैं. दूसरी ओर अभी BJD, TRS और YSR कांग्रेस पार्टी का रुख साफ नहीं है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *