क्रिकेटर हरभजन भज्जी को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ एकजुट हुए युवा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 31 Jul 2019

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय क्रिकेटर खिलाड़ी हरभजन सिंह भज्जी को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम खारिज होने से युवाओ में रोष देखने को मिल रहा है। आज युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी संस्था की तरफ से पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

इस मौके पर संस्था के प्रधान एवं युवा नेता सुशील तिवारी ने कहा कि हरभजन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 707 विकेट लिए दूसरी ओर हरभजन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी-20 खेले। उन्होंने टेस्ट में 2224 रन बनाए और 417 विकेट भी लिए। वनडे में उनके नाम 1237 रन हैं।

हरभजन ने इस फॉर्मेट में 269 विकेट लिए। टी-20 में उन्होंने 21 विकेट लिए। हरभजन ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2016 में खेला था। तिवारी ने कहा हरभजन सिंह खेल रत्न अवार्ड के हकदार है और उन्होंने समय पर कागजी करवाई पूरी करके फ़ाइल पंजाब सरकार के पास भेज दी थी। जिसके बाद पंजाब सरकार ने इस फ़ाइल को भारत सरकार को भेजने में बहुत देर कर दी जिसके कारण उनका नाम खेल रत्न अवार्ड के लिए भारत सरकार ने खारिज कर दिया।

यह बहुत दुख कि बात है कि हरभजन सिंह का नाम खारिज किया गया सोचने वाली बात है की हरभजन सिंह देश भक्त जैसे खिलाड़ी का नाम भेजने में सरकार ने इतनी देरी लगा दी तो आम खिलाड़ियों का क्या होगा ? सरकार से अपील करते हुए तिवारी ने कहा कि  हरभजन सिंह को खेल रत्न अवार्ड दिया जाए नही तो बड़े पद पर सरकार के खिलाफ विरोध किया जाएगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *