एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से अफेयर स्वीकार, इंटरव्यू में लगाए ये गंभीर आरोप

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 593 शब्द|📅 04 Aug 2019

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के दो दिग्गज अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बल्कि अब तो यह विवाद और भी बढ़ गया है. दरअसल, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए सुपरस्टार पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. यहां तक कि अक्षरा सिंह ने मीडिया के सामने अपने और पवन सिंह के अफेयर को भी स्वीकार किया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों के बीच लड़ाई होने के बाद पवन सिंह ने उनके गानों को भी रिलीज नहीं होने दिया था।

मीडिया को दिए इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने बताया कि पवन सिंह की शादी के समय उन्हें कुछ नहीं बताया गया था और एक कमरे में भी बंद कर दिया गया था. यहां तक कि पवन सिंह ने उनके गानों के रिलीज होने पर भी रोक लगवा दी थी और साथ ही बाकी कलाकारों और टैक्निशियनों को भी उनके साथ काम करने के लिए मना कर दिया थ।

अक्षरा सिंह ने आगे कहा, “उनके शराब पीने के बाद मैं उन्हें संभालती थी. एक लड़की होने के बाद भी उनका बैग ढोती थी और उनको गोंद में लेकर एयरपोर्ट से एयरपोर्ट भागती थी. मैं चाहती तो उस समय भी ये बात सबके सामने ला सकती थी. मैं हर जगह एयरपोर्ट पर सिक्युरिटी से भीख मांगती थी ताकी इन्हें फ्लाईट में चढ़ने से रोका ना जाए।”

बड़ा खुलासा -1 : CM के OSD तो 50…मांगते, मैं 15 में ही काम कर देता हूं, पढ़ें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की घूसखोरी में घुग्गी कनेक्शन

अपने इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने आगे कहा, “मैं मन में फीलिंग रखने वाली लड़की हूं, मेरे लिये वह काफी बुरा फेज था, जो किसी भी लड़की की जिंदगी में नहीं आना चाहिये. उस समय मेरे परिवार वालों ने मुझे काफी सर्पोट किया था. अब मेरे अंदर से सारा डर निकल चुका है इसलिये मैने पलट कर भी नहीं देखा, क्योकि मुझे पता है कि मेरे अंदर टैलेंट है. मैं अभी भी किसी का बुरा नहीं चाहती लेकिन लोग आज भी मेरे पिछे पड़े हैं।”

अक्षरा सिंह ने बताया कि पवन सिंह से रिलेशन के दौरान वह बंधी हुई थीं, क्योंकि उनका एक एग्रीमेंट साइन हुआ था. अक्षरा सिंह ने बताया कि पवन सिंह के पास्ट में किसी ने उनसे घर लिया है तो किसी ने उनसे पैसे लिए हैं. इस पर एक्ट्रेस ने आगे कहा, “आपने किसी पर भी एहसान नहीं किया है, क्योंकि किसी औरत ने आपको भी समय दिया. आपके साथ रही है,आपको संवारा है. यह जानते हुए भी कि किसी लड़की का आपके साथ रहना असंभव है।”

मुझे आज उनके नाम की कोई जरूरत नहीं है

पवन सिंह के अलावा अक्षरा सिंह उनके संबंधियों पर भी खूब भड़कीं. उन्होंने कहा, “उनके सो कोल्ड चमचे हैं, जिनमें से कुछ पटना से हैं तो कुछ कहीं और से. उन्हें पवन सिंह के पैसे की जरूरत है, उनके ओहदे की जरूरत है अपनी जिंदगी चलाने के लिए. लेकिन मुझे आज उनके नाम की कोई जरूरत नहीं है।”

उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में भी सब जानते हैं कि पवन सिंह मुझे यहां से बाहर करना चाहते थे. उनके दबाव में कई लोगों ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया था. इसके अलावा कई एक्ट्रेस ने जान दी है तो कई रातों-रात गायब हो गई हैं, लेकिन मैं उनमें से नहीं हूं. मुझे अपने मां-बाप का सपना पूरा करना है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *