अब UPSC के पैटर्न पर होगी पंजाब सिविल सर्विसेज की परीक्षा, कैप्टन का बड़ा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 05 Aug 2019

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य की सिविल सर्विसेज (Punjab Civil Services) की परीक्षा में संघ लोक सेवा आयोग का पैटर्न (UPSC Exam Pattern) अपनाया जाएगा. इसका उद्देश्य पंजाब सिविल सेवा के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य श्रेणी में मौजूदा चार से छह और पिछड़ा वर्ग (बीसी) (एसटी) के लिए नौ की अनुमति संख्या में वृद्धि करना है।

अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए प्रयासों की संख्या की कोई सीमा नहीं होगी. एससी वर्ग के लिए आयु सीमा 42 वर्ष होगी. सामान्य और बीसी/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों के लिए यह यूपीएससी के नियमों के अनुसार क्रमशः 37 और 40 वर्ष होगी. इसकी घोषणा विधानसभा में की गई है।

विधायक लखवीर सिंह लाखा द्वारा उठाए गए एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पिछले कई हफ्तों से बदलावों पर काम कर रही है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि मौजूदा पंजाब सिविल सेवा (कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन द्वारा अपॉइंटमेंट) नियम, 2009 के अनुसार, पहले सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के पास पंजाब सिविल सेवा परीक्षा में बैठने के लिए चार मौके थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सिविल सर्विस (कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन द्वारा अपॉइंटमेंट) नियम लागू होने से पहले सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के पास प्रयासों की कोई सीमा नहीं थी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *