ईओ का आरोपों से पुराना नाता, सभी आरोपों को ईओ ने नकारा
अशोक सिंह भारत, फगवाड़ा/जालंधर
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ईओ सुरिंदर कुमारी का आरोपों के साथ पुराना नाता है। फगवाड़ा में ईओ रहते फर्जी बिल बनाने, जालंधर में विजीलैंस द्वारा पकड़े गए क्लर्क महिंदर पाल के जरिए पैसे मांगने और अब जालंधर में ही एक प्लाट के अलाट को लेकर 15 लाख रुपए मांगने का गंभीर आरोप लगा है। इसके साथ ही ईओ को पैसे मांगने के आरोप में कोर्ट के जरिए चेतन सरीन ने सम्मन भी भेजा है। हालांकि ईओ सुरिंदर कुमारी इन सभी आरोपों को नकार रही हैं।
जालंधर में 15 लाख रुपए रिश्वत मांगने की जांच चल ही रही है कि फगवाड़ा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का मामला फिर से सामने आ गया है। स्थानीय निकाय विभाग के तत्कालीन डायरैक्टर करुनेश शर्मा ने खुद चिट्ठी लिख कर तत्कालीन ईओ सुरिंदर कुमारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। जिसकी विजीलैंस जांच अभी चल रही है।
फगवाड़ा में करीब 2 करोड़ रुपए के फर्जी बिल बनाने का आरोप
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर की मौजूदा ईओ सुरिंदर कुमारी पर इससे पहले भी फगवाड़ा ट्रस्ट में फर्जी बिल बनाने का आरोप लग चुका है। आरोप है कि जिस कार्य को नगर निगम को करवाना था, उसी कार्य को ईओ सुरिंदर कुमारी और इंजीनियर राजकुमार ने ट्रस्ट द्वारा दिखा कर करीब 2 करोड़ रुपए का फर्जी बिल बना कर हड़प लिया। इस मामले में तत्कालीन डायरैक्टर करुनेश शर्मा ने चिट्ठी में लिखा है कि ईओ सुरिंदर कुमारी, चेयरमैन सुनील कुमार और ट्रस्ट इंजीनियर राजकुमार ने बिना काम करवाए फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए हासिल किए हैं। इसकी जांच विजीलैंस कर रही है।
फगवाड़ा केस के साथ साथ अब जालंधऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में 15 लाख रुपए रिश्वत मांगने की जांच भी शुरु हो गई है। जिससे ईओ पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि जालंधर ट्रस्ट में विजीलैंस ने जिस क्लर्क महिंदरपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था, आरोप है कि वह रकम भी ईओ के कहने पर क्लर्क ने लिया था। इस मामले में शिकायतकर्ता चेतन सरीन ने कोर्ट के जरिए सम्मन भेजा है।
मेरे ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद – सुरिंदर कुमारी
ईओ सुरिंदर कुमारी ने कहा है कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है। फगवाडा में भी शिकायत हुई थी, उसरी जांच चल रही है। जालंधर के मामले में भी सभी आरोप गलत है। ईओ ने कहा है कि कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं, जिससे उनकी छवि खराब करना चाहते हैं। मैं खुद चाहती हूं कि इन सभी कार्यों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
करप्शन करने वाले जाएंगे जेल – दलजीत सिंह आहलूवालिया
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करप्शन के मामले को लेकर सख्त हैं। उन्होंने कहा कि करप्शन करने वाले सीधे जेल भेजे जाएंगे। पब्लिक के पैसे खाने वाले कतई बरदाश्त नहीं किए जाएंगे।
ईओ के खिलाफ शिकायत औऱ जांच

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








