पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी को ठग ने लगाया चूना, 23 लाख ठगे, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 09 Aug 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला से सांसद परनीत कौर के अकाउंट से 23 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 693 सिम, 19 मोबाइल बरामद की है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर के साथ यह धोखाधड़ी की घटना कुछ दिन पहले हुई. पुलिस ने कहा कि ठग को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि फोन कॉल की पड़ताल के बाद झारखंड के रांची से पंजाब पुलिस की एक टीम ने जालसाज को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने कहा कि परनीत कौर को कुछ दिन पहले एक फोन आया था जब वह संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में थीं. खुद को एक राष्ट्रीयकृत बैंक का प्रबंधक बताते देते हुए, कॉल करने वाले व्यक्ति ने कौर से कहा कि उन्हें उनका वेतन जमा करने के लिए उनके बैंक खाते की जानकारी चाहिए. अधिकारियों ने कहा कि आखिरकार वह सांसद की खाता संख्या, एटीएम पिन, सीवीसी नंबर और एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त करने में सफल रहा।

पुलिस ने बताया कि कौर को तब एक एसएमएस के जरिए पता चला कि उनके खाते से 23 लाख रुपये की राशि निकाली गई है. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी. पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पंजाब पुलिस की एक टीम उसे झारखंड से ला रही है।

कैसे दिया ठगी को अंजाम

ठगी की यह घटना हफ्तेभर पहले संसद सत्र के दौरान हुई. शातिर ठग ने खुद को एसबीआई का बैंक मैनेजर बताते हुए परनीत से कहा कि आपकी सैलरी डालना है. जल्दी से एटीएम और उसके पीछे लिखा सीवीवी नंबर बता दें, क्योंकि देर होने पर सैलरी अटक जाएगी. ठग ने कहा था कि मैं होल्ड कर रहा हूं. आपके पास एक ओटीपी नंबर आएगा, उसे भी बता दीजिएगा ताकि अभी सैलरी डाली जा सके. इसके तुरंत बाद ही उसके खाते से 23 लाख रुपए निकले गए. मैसेज देखते ही परनीत के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *