AAP विधायक एचएस फूलका के इस्तीफे पर विधानसभा अध्यक्ष ने लिया ये फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 09 Aug 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के सदस्  एचएस फूलका का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। फूलका ने 2017 विधानसभा चुनाव में AAP के टिकट पर दाखा से जीत हासिल की। उन्होंने इस साल जनवरी में AAP से इस्तीफा दे दिया था।

आप आदमी पार्टी के विधायक एडवोकेट एचएस फूलका ने पंजाब विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया था। विधायक फूलका श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में पंजाब सरकार की ओर से कार्रवाई न किए जाने की वजह से नाराज थे। उन्होंने डेढ़ माह पहले ही इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

फूलका लुधियाना के हलका दाखा से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट पर किसी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे साफ है कि सरकार खुद आरोपियों को बचाने में जुटी है।

हालांकि विधानसभा सेशन में बहिबल कलां कांड की रिपोर्ट पेश करते समय कांग्रेस के मंत्रियों ने फांसी से लेकर जेल में डालने के बड़े दावे किए थे। अब उनके सभी दावे खोखले साबित हो चुके हैं। क्योंकि वह कार्रवाई करने की जगह मुद्दे को कैश करने में जुटे हैं।

पहले दरबार साहिब में गुरु के चरणों में देना था इस्तीफा

बता दें कि विधानसभा सेशन के बाद एडवोकेट एचएस फूलका ने इस्तीफे का ऐलान किया था। फूलका की मुख्य मांग थी कि रिपोर्ट के आधार पर पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और तत्कालीन डीजीपी सुमेध सैनी के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। ऐसा न होने पर श्री दरबार साहिब में जाकर गुरु के चरणों में इस्तीफा देने की बात कही थी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *