जालंधर में फिर निकला वरियाणा डंप और फोल्डीवाल STP का जिन्न, मेयर की ये है योजना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 212 शब्द|📅 09 Aug 2019

डेली संवाद, जालंधर
शहर में हो रहे विकास कार्यों को लेकर मेयर जगदीश राजा ने कई प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए 13 अगस्त को सुबह 10 बजे एफएंडसीसी की बैठक बुलाई है। एफएंडसीसी की बैठक में जो प्रस्ताव लाए जा रहे हैं, उसमें मुख्य रूप से वरियाणा डंप और फोल्डीवाल का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को शामिल किया गया है।

मेयर जगदीश राजा ने बताया कि वरियाणा डंप को हैवी अर्थ मशीनों के जरिए हटाया जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में शहर में कूड़ा निस्तारण संभव हो सके। उन्होंने कहा कि कूड़े की लिफ्टिंग रोजाना हो रही है। दूसरी तरफ फोल्डीवाल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर भी प्रस्ताव तैयार किया गया है।

मेयर जगदीश राजा ने एफएंडसीसी का एजेंडा जारी करते हुए कहा है कि इन दोनों प्रोजेक्ट पर तेजी के साथ काम होगा। इसके लिए सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, कौंसलर ज्ञानचंद और गुरविंदरपाल सिंह बंटी समेत निगम कमिश्नर व अन्य अफसरों को बुलाया गया है।

ये रहा एफएंडसीसी का पूरा एजेंडा, क्लिक कर पढ़ें

F & CC meeting ageda dt. 13.8.2019

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *