डेली संवाद, अमृतसर
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा-370 तोड़ने को लेकर केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया। मलिक ने कहा 70 साल में इस अस्थाई धारा को तोड़ने के लिए किसी भी कांग्रेसी सरकार ने कोई प्रयास नहीं किये।
मलिक ने कहा कि माना कि भारत में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व तो इसका विरोध कर रहा है इसका तो समझ में आता है, लेकिन पाकिस्तान इसका क्यूँ विरोध कर रहा है यह बात समझ से परे है। इसका साफ़ मतलब यह है कि पाकिस्तान को अब अपने अन्दर बैठे आई.एस.आई. व अन्य आंतकवादी संगठनों द्वारा अब पाकिस्तान सरकार पर हावी होने व जम्मू-कश्मीर में उनका आना बंद होने को लेकर आपसी विवाद खड़े होने शुरू हो गए हैं।
धारा-370 को लेकर कांग्रेस पार्टी दो धड़ों में बाँट चुकी है
मलिक ने कहाकि धारा-370 को लेकर कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी दो धड़ों में बाँट चुकी है, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद और दीपेंद्र हुड्डा जनर्धन त्रिवेदी डॉक्टर कारण सिंह भुवनेश्वर कलिटा जैसे कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं ने धारा-370 को हटाए जाने का समर्थन कर रहे हैं। I
मलिक ने कहा कि कहा कि आज देश का माहौल धारा-370 को लेकर भाजपा के साथ है। ऐसे में कांग्रेसी इसका विरोध करके देश के सियासी माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मलिक ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को निशाने पर लेते हुए कहा कांग्रेस की सोच ग़ुलाम है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, जिला महामंत्री राम चावला, अनुज सिक्का, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी हरविंदर संधू, जनार्दन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव खोसला, अजय अरोड़ा, गौतम अरोड़ा, तरुण जस्सी, अंकुश मेहरा, हैप्पी सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








