VIDEO: श्री गुरु रविदास जी का मंदिर तोड़ने के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, हाईवे जाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 10 Aug 2019

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां हजारों लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए तो कई घंटों से हाईवे जाम किया हुआ है। मामला श्री गुरु रविदास जी का मंदिर तोड़ने का है। श्री गुरु रविदास महाराज जी के ऐतिहासिक तीर्थ स्थान मंदिर तुगलकाबाद दिल्ली में प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई और उसे गिरा दिया गया।

जिसके बाद ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के प्रधान संत सतविंदर हीरा, मुख्य प्रचारक संत जोगिंदर पाल, संत दयाल चंद, संत करतार चंद और लोकल कमेटी के सदस्यों ने इसके विरोध स्वरूप गुरु महाराज जी का जाप करना शुरू कर दिया था। जऐतिहासिक मंदिर को गिराए जाने की खबर देश भर में फैल गई है।

इसी कड़ी में आज पूरे पंजाब में धरने प्रदर्शन शुरू हो गए। जालंधर, फगवाड़ा, अमृतसर, होशियारपुर व अन्य शहरों में लोगों ने रोष स्वरूप प्रदर्शन करते हुए सड़कें जाम करनी शुरू कर दी। जालंधर में पहले वडाला चौक फिर कैंप अड्डा, जालंधर अमृतसर हाईवे, जालंधर लुधियाना हाईवे पर सड़क के बीचों-बीच लोग दरियां बिछाकर बैठ गए।

प्रदर्शन होने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है। खबर लिखे जाने तक प्रदेश भर में अलग-अलग स्थानों पर धरने प्रदर्शनों ने जोर पकड़ लिया है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *