डेली संवाद, जालंधर
श्री गुरु रविदास महाराज जी के ऐतिहासिक तीर्थ स्थान मंदिर तुगलकाबाद दिल्ली में प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने और मंदिर को तोड़ने से नाराज वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ श्री गुरु रविदास चौक में धरना दिया।
धरने पर बैठे विधायक सुशील रिंकू ने कहा है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मंदिर गिरा कर अपनी घृणित मानसिकता का परिचय दिया है। ऐतिहासिक तीर्थ स्थान पर दिल्ली सरकार ने जो कार्य किया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा है इस तरह के काम को बिल्कुल बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की इस कार्रवाई को लेकर पंजाब भर में विरोध शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज पूरे पंजाब में धरने प्रदर्शन शुरू हो गए। जालंधर, फगवाड़ा, अमृतसर, होशियारपुर व अन्य शहरों में लोगों ने रोष स्वरूप प्रदर्शन करते हुए सड़कें जाम करनी शुरू कर दी। जालंधर में पहले वडाला चौक फिर कैंप अड्डा, जालंधर अमृतसर हाईवे, जालंधर लुधियाना हाईवे पर सड़क के बीचों-बीच लोग दरियां बिछाकर बैठ गए।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








