आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने वाला पुलिस अफसर निलंबित, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 10 Aug 2019

मुंबई। मुंबई हमले के आरोपी आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने वाले पुलिस अफसरों में से एक पीआई संजय गोविलकर और दूसरे अन्य एक एपीआई जितेंद्र सिंगोट को मुम्बई पुलिस आयुक्त ने निलंबित कर दिया है. दोनों में दाऊद के गुर्गे सोहेल भामला को छोड़ने के आरोप में निलंबित किया गया है. जबकि सोहेल के खिलाफ लुक ऑउट नोटिस था और उसे मुम्बई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दुबई से आने के बाद हिरासत में लिया गया था।

EOW में कार्यरत दोनों अफसरों ने पुराने एक मामले में सोहेल को पकड़ा और दफ्तर ले गए, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया जिसके बाद सोहैल फिर से भागने में कामयाब हो गया. काम के लापरवाही की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आयुक्त संजय बर्वे ने दोनों को निलंबित कर जांच का आदेश दिया है।

पीआई संजय गोविलकर 26/11 की रात गिरगांव चौपाटी पर शहीद पुलिस कांस्टेबल तुकाराम ओम्बले के साथ थे. कसाब और इस्माइल की गाड़ी रोक कर जहां ओम्बले ने कसाब को पकड़ा वहीं संजय गोविलकर ने इस्माइल को शूट किया था. ओम्बले उस धरपकड़ में शहीद हो गए थे. गोविलकर को उस बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पुलिस पुरस्कार भी मिला है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *