सेक्सुअल वेबसाइट की आड़ में पंजाब के इन शहरों में चल रहा है सेक्ट रैकेट का धंधा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 10 Aug 2019

जालंधर/चंडीगढ़। ऑनलाइन सेक्सुअल वेबसाइट की आड़ में जालंधर और चंडीगढ़ सेक्स रैकेट का अड्डा बनता जा रहा है। वेबसाइट से एजेंट ग्राहकों को होटलों में बुकिंग कराने का ऑफर देते हैं और फिर अलग-अलग लड़कियों की फोटो दिखाकर उनसे डील तय करते हैं। हैरानी की बात यह है कि खुलेआम चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस को खबर नहीं है या फिर अनजान बनी है।

इंटरनेट पर ऐेसे अलग-अलग 50 के करीब ऑनलाइन सेक्सुअल वेबसाइट हैं, इसमें मसाज करना, लड़कियों से दोस्ती, कालगर्ल, समेत अन्य कई लुभावना लालच दिया जाता है। सर्विस पाने के लिए वेबसाइट में बकायदा अलग-अलग एजेंटों के मोबाइल नंबर दिए गए हैं। नंबर पर कॉल कर पता चलता है कि फ्रेंडशिप क्लब में दोस्ती कराने की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

इन वेबसाइट पर सब कुछ खुलेआम चल रहा है। कोई भी फोन कॉल कर या व्हाट्स एप के जरिये एजेंट से बात कर सकता है। करीब दस एजेंटों से बात करने पर सभी ने अलग-अलग शर्तों के साथ लड़कियों के रेट बताए, लेकिन हैरानी की बात है कि सभी एजेंट ने गारंटी दी कि पुलिस का कोई डर नहीं है, ऐसे में अगर पुलिस आती भी है तो इसकी जिम्मेवारी उनकी होगी। एजेंट बताते हैं कि पूरी सुरक्षा के साथ होटल उपलब्ध कराया जाएगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *