मुख्यमंत्री कैप्टन ने MLA सुशील रिंकू को किया फोन, दोआबा के हालात पर की चर्चा, लिया बड़ा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 11 Aug 2019

डेली संवाद, जालंधर
दिल्ली में श्री गुरु रविदास महाराज जी के मंदिर को तोड़े जाने के खिलाफ पंजाब में उपजे गुस्से को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दोआबा के दलित नेता और जालंधर वेस्ट हल्के के विधायक सुशील रिंकू को फोन करके जालंधर और दोआबा क्षेत्र के हालात के बारे में चर्चा की।

विधायक सुशील रिंकू के मुताबिक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस मसले पर यूनियन अर्बन हाउसिंग मिनिस्टर हरदीप पुरी से भी बातचीत की है। रिंकू ने बताया कि पंजाब सरकार अपने खर्चे पर सुप्रीम कोर्ट में दायर रिव्यू पिटिशन की पैरवी करेगी। रिव्यू पिटिशन में जो भी वित्तीय खर्चा आएगा पंजाब सरकार खुद वहन करेगी। यही नहीं दिल्ली में मंदिर बनाने के लिए जो भी खर्चा आएगा उसमें से पंजाब सरकार अपने तरफ से बड़ा योगदान करेगी।

अमरिंदर सिंह ने इस मसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत करेंगे

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और जालंधर वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू ने लोगों से अपील की है कि इस विषम परिस्थितियों में हमारा भाईचारा शांति बनाए रखें, किसी तरह की सड़के जाम ना करें। विधायक सुशील रिंकू ने कहा है कि लोगों की भावनाओं को पंजाब सरकार अच्छी तरह महसूस कर रही है। इस इस पर पंजाब सरकार पूरी तरह से भाईचारा के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने इस मसले पर एक कमेटी गठित की है। इसमें अरुणा चौधरी, चरणजीत सिंह चन्नी, राजकुमार चब्बेवाल, जालंधर से संतोष चौधरी और विधायक सुशील रिंकू शामिल हैं। यह कमेटी धार्मिक स्थानों पर जाकर संत समाज से मुलाकात करेगी और लोगों से बातचीत करेगी। उनकी भावनाओं को सुनकर सरकार से को अवगत कराएगी। रिंकू ने कहा है कि इस पूरे मसले पर पंजाब सरकार दलित समाज के साथ पूरी तरह से खड़ी है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *