कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अनुच्छेद 370 को लेकर दिया बड़ा बयान, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 223 शब्द|📅 13 Aug 2019

सोनभद्र। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने का सरकार का तरीका असंवैधानिक है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित उम्भा गांव आई थीं, जहां उन्होंने कुछ दिनों पहले जमीन विवाद में हुए हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं किया। अनुच्छेद 370 को हटाने का यह तरीका पूरी तरह असंवैधानिक है। जब ऐसा कुछ होता है तो कुछ नियम कायदों का पालन करना होता है, जो नहीं किया गया।’

बता दें कि पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए सरकार के प्रस्ताव का कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा और लोकसभा में पुरजोर विरोध किया था। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनार्दन द्विवेदी जैसे कई बड़े कांग्रेस नेता पार्टी लाइन से इतर सरकार के फैसले का समर्थन करते नजर आए और इसे देशहित में लिया गया फैसला बताया।

https://youtu.be/SmnK2tpp14Y

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *