पंजाब में रिएल एस्टेट बिजनेस करने आ रही हैं विदेशी कंपनियां, पढ़ें क्या होगा फायदा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 528 शब्द|📅 13 Aug 2019

जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप ने CM के साथ रियल एस्टेट में निवेश योजना सांझी की

डेली संवाद, चंडीगढ़
जापान की अग्रणी सॉफ्टबैंक ग्रुप ने आज यहाँ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ रियल एस्टेट सैक्टर में निवेश करने की योजना सांझी की जो उनके प्रमुख ओयो स्टार्ट-अप के द्वारा विद्यार्थियों की रिहायश पर केंद्रित है।
इस ग्रुप के एम.डी. हिरोकी किमोटो के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ यहाँ उनकी रिहायश पर मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सॉफ्टबैंक ग्रुप की निवेश योजना को अमली रूप देने के लिए उनकी सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को निवेश पंजाब के सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्लेटफॉर्म के द्वारा तेज़ी से निवेश को यकीनी बनाने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति रियायतों और सुविधाओं पर केंद्रित है जिस कारण पिछले दो सालों में ज़मीनी स्तर पर 50,000 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है।

इससे पहले विभिन्न निवेश प्रौजेक्टों संबंधी प्रतिनिधिमंडल को जानकारी देते हुए निवेश प्रोत्साहन और औद्योगिक एवं व्यापार के अतिरिक्त प्रमुख सचिव विन्नी महाजन ने बताया कि पंजाब में रियल एस्टेट प्रमुख सैक्टर है और चंडीगढ़ के पास के इलाकों में बहुत तरक्की हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में पंजाब में 2000 करोड़ रुपए की ई-नीलामी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ग्रुप मकान, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिहायशी सुविधा के तौर पर इसको संभावी निवेश सैक्टर के तौर पर देख रहे हैं।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति अशोक मित्तल भी मौजूद

विचार-विमर्श में हिस्सा लेते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति अशोक मित्तल ने यह बताया कि विद्यार्थियों के लिए होस्टलों का निर्माण करने के लिए संभावी हिस्सेदारी के तौर पर सॉफ्टबैंक के साथ उनकी बातचीत चल रही है क्योंकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए होस्टल की सुविधा की बड़ी माँग है।

यह जि़क्रयोग्य है कि सॉफ्टबैंक भारतीय स्टार्ट-अप में बड़े निवेशकों में से एक है और उनके निवेश का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा भारत पर आधारित कारोबार में है। यह कंपनी बड़े घरेलू ग्रुपों के साथ जुड़ा हुआ है जिनमें यातायात की सुविधा प्रदान करने वाला ओला ग्रुप, जल्दी से होटल बुक करने का प्लेटफॉर्म मुहैया कराने वाला ओयो और इलैक्ट्रॉनिक्स पेमैंट करने का अग्रणी माना जाने वाला पेटीएम शामिल हैं।

इस समय पर यह ग्रुप प्रौद्यौगिकी पर आधारित 100 बिलियन के विजऩ फंड से निवेश कर रहा है और फिनटैक्क स्टार्ट-अप इसका प्रमुख क्षेत्र है। पिछले महीने ग्रुप ने अपने प्रौद्यौगिकी आधारित विजऩ फंड-2 का भी ऐलान किया है जिसमें 108 बिलियन की पूँजी की वचनबद्धता अभिव्यक्त की है जो मुख्य तौर पर ए.आई. आधारित प्रौद्यौगिकी और रियल एस्टेट पर केंद्रित होगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और निवेश पंजाब के सी.ई.ओ. रजत अग्रवाल भी मीटिंग में उपस्थित थे। इनके अलावा प्रतिनिधिमंडल में ग्रुप की सीनियर मैनेजर निशाद कोकटे और सॉफ्टबैंक के अधिकारी अदित्या दीक्षित भी शामिल थे।

कैसे पत्रकार को जान से मारने की दी जा रही है धमकी, देखें वीडियो

https://youtu.be/SmnK2tpp14Y

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *