पंजाब में सख्त होगा ट्रैफिक रूल्स: अब मौके पर ही कटेगा चालान, पढ़ें सरकार का आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 460 शब्द|📅 13 Aug 2019

ज्य़ादा दुर्घटनाओं वाले 200 संवेदनशील स्थानों का किया जायेगा सुधार

डेली संवाद, चंडीगढ़
ट्रैफिक़ नियमों के उल्लंघन को रोकने और वाहन चालकों के दरमियान ट्रैफिक़ नियमों को सख्ती से लागू करने के मद्देनजऱ परिवहन विभाग ने ई-चालान मशीनें खरीदने का फ़ैसला किया है जो कि ट्रैफिक़ नियमों का उल्लंघन करने वालों का मौके पर चालान करने के लिए ट्रैफिक़ पुलिस को प्रदान की जाएंगी।

यह जानकारी पंजाब के परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने पंजाब भवन, चंडीगढ़ में पंजाब सडक़ सुरक्षा कौंसिल की 6वीं मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोड सेफ्टी सचिवालय की स्थापना की जाएगी जिसका प्रबंध सडक़ सुरक्षा माहिर करेंगे। यह सचिवालय सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना को यकीनी बनाने के लिए राज्य की मुख्य सडक़ों पर वाहनों के यातायात पर नजऱ रखेगा।

सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना के लिए रोड सेफ्टी सचिवालय बनेगा

रजिया सुल्ताना ने कहा कि यह ई-चालान मशीनें वायरलैस ब्लूटुथ, स्टेशनरी और प्रिंटर के साथ मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पंजाब में ज्य़ादा दुर्घटनाओं वाली 200 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है। परिवहन विभाग द्वारा 20 लाख से 30 लाख रुपए हरेक जगह पर ख़र्च करके क्रमवार ढंग से इन स्थानों का सुधार किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि मुख्य मार्ग के साथ मिलने वाली विभिन्न साईड सडक़ों के जटिल एंट्री प्वाइंटों और जोड़ों में संशोधन करने के अलावा सडक़ों पर रम्बल (रोकें) और लोहे के एंगल लगाए जाएंगे।

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को यह यकीनी बनाने की सख्त हिदायतें की कि पंजाब के सभी टोल प्लाज़ों में ओवरलोडिड वाहनों के आने-जाने को रोकने के लिए भार तोलने वाली मशीनें लाजि़मी होनी चाहीए। उन्होंने कहा कि यदि एक ओवरलोडिड वाहन का चालान हो गया तो उस वाहन को आगे जाने की आज्ञा नहीं दी जानी चाहिए।

कैसे पत्रकार को जान से मारने की दी जा रही है धमकी, देखें वीडियो

https://youtu.be/SmnK2tpp14Y

प्रमुख सचिव, परिवहन श्री के. सिवा प्रसाद ने मंत्री को बताया कि ख़ून में अल्कोहल के स्तर की जांच करने के लिए 195 साँस की जांच करने वाली मशीनें खरीदी गई इसी तरह 56 स्पीड गन्नें खरीदने के लिए टैंडर पहले ही जारी किये जा चुके हैं।

ए.डी.जी.पी. ट्रैफिक़ डा. शरद चौहान ने परिवहन मंत्री को अवगत करवाया कि सडक़ हादसों के दौरान पीडि़तों को तुरंत राहत और डॉक्टरी सहायता प्रदान करने के लिए 100 ऐंबूलैंसें पुलिस विभाग के पास पहले ही मौजूद हैं। परिवहन मंत्री ने एडीजीपी को स्वास्थ्य विभाग के साथ भी तालमेल करने की हिदायत की जो सडक़ हादसों में पीडि़त व्यक्ति को एमरजैंसी डॉक्टरी सेवाएं प्रदान करने के लिए हाईवे पर 108 एंबुलेंस सेवा प्रदान कर रही हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *