इमरान खान बोले- भारत अब कश्मीर तक नहीं रुकेगा, बालाकोट से बड़ा कदम उठा सकता है

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 425 शब्द|📅 14 Aug 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वतंत्रता दिवस को कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। उन्होंने विधानसभा में अपने भाषण में कहा कि भारत अब सिर्फ कश्मीर तक नहीं रुकेगा।वह बालाकोट से बड़े हमले की योजना बना रहा है। लेकिन हम तैयार हैं। हमारी फौज तैयार हैं। मैं अंतरराष्ट्रीय संगठनों को संदेश देना चाहता हूं यदि जंग हुई तो दुनिया जिम्मेदार होगी। हम इसके आखिरी अंजाम तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा, “भारत ने पीओके में कुछ किया तो हम इसका जवाब देंगे। उसकी ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।

पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान ने भाषण के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि भारत में आरएसएस की विचारधारा का खतरा आज काफी बढ़ चुका है। यह विचारधारा उसी प्रकार की है जब नाजी ने जर्मनी में कत्लेआम किया था। कश्मीर में भी भारत मुस्लिमों की जनसांख्यिकी बदलने का प्रयास कर रहा है।

मोदी ने रणनीतिक चूक की है: इमरान

इमरान ने कहा, “पिछले पांच साल में इस विचारधारा ने कश्मीर में क्रूरता फैला रखी है। अनुच्छेद 370 को हटाने का फैसला नरेंद्र मोदी का आखिरी कार्ड था। मोदी ने रणनीतिक रूप से चूक की है। उन्होंने इसे अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है और मैं कश्मीर की आवाज को मजबूती के साथ उठाऊंगा। विश्व की नजर आज कश्मीर और पाकिस्तान पर है। कश्मीर की आवाज उठाने के लिए मैं राजदूत बना हूं।”

भारत में विपक्षी नेता डर के साथ बोलते हैं: इमरान

उन्होंने कहा, “एक सामान्य व्यक्ति कश्मीर की महिलाओं के बारे में इस तरह का बयान नहीं दे सकता। देश में आरएसएस की विचारधारा ने संविधान को खोखला कर दिया है। वहां की सरकार मीडिया को नियंत्रित करती है। विपक्षी नेता डर के साथ बोलते हैं। बुद्धिजीवी सरकार के बारे में बोलने से डरते हैं। भाजपा भारत को विनाश के रास्ते पर ले जा रही है। वहां लोग डर कर जीने को मजबूर हैं।”

ईद पर दोनों सेनाओं के बीच मिठाईयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ

इससे पहले, दोनों देशों के बीच तनाव को लेकर पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच मिठाईयां और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान नहीं हुआ। इस परंपरा को तोड़ते हुए दोनों तरफ की सेनाओं ने इस साल ईद के अवसर पर मिठाईयों का आदान-प्रदान नहीं किया। (credit-bhaskar)

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *