जालंधर और कपूरथला को कैप्टन ने दिए 265 करोड़, ये होगा विकास काम

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,012 शब्द|📅 14 Aug 2019

डेली संवाद, करतारपुर/जालंधर
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज 265.15 करोड़ रुपए की लागत वाले विकास प्रोजैक्टों का नींव पत्थर/उद्घाटन किया जिससे जालंधर और कपूरथला जिलों में विकास को बढ़ावा मिलेगा। वीडियो कॉन्फ्ऱेंसों के द्वारा इन प्रोजैक्टों के उद्घाटन/नींव पत्थर रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में लोगों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है।

इन प्रोजैक्टों में से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के सम्बन्ध में कपूरथला जिले में विकास प्रोजैक्टों पर 132.54 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के साल भर के लिए चल रहे समागमों की श्रृंखला के तौर पर मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी सैंटर फॉर इनवैंशन, इनोवेशन, इनकूबेशन और ट्रेनिंग संस्था का उद्घाटन किया जो 103 करोड़ रुपए की लागत के साथ आई.के. गुजराल पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी के कैंपस सुल्तानपुर लोधी में ‘सपोक’ के तौर पर स्थापित की गई है।

कौशल विकास केंद्र के तौर पर यह संस्था उद्योगों की ज़रूरत के मुताबिक स्थानीय स्तर के इंजीनियर, ऑपरेटर, तकनीशियन और हुनरमंद मानवी शक्ति तैयार करने में सहयोग करने के अलावा रोजग़ार के मौके बढ़ाने और सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर पी.एच.डी. तक की शिक्षा भी मुहैया करवाएगी। यह समूचा प्रोजैक्ट ‘हब’ और ‘सपोक’ मॉडल पर आधारित है जिसमें टाटा प्रौद्यौगिकी लिमिटड (टी.टी.एल.) पूणे की हिस्सेदारी है।

इस प्रोजैक्ट पर कुल 707 करोड़ रुपए की लागत आई

इस प्रोजैक्ट पर कुल 707 करोड़ रुपए की लागत आई है जिसमें पी.टी.यू. ने 12 प्रतिशत और टी.टी.एल. ने 88 प्रतिशत हिस्सेदारी डाली है। इस प्रोजैक्ट के पी.टी.यू. कैंपस के साथ जुड़े तीन भाग हैं जिस पर 304 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं जो तीन महीनों में तैयार होगा। ‘सपोक’ की स्थापना सुल्तानपुर लोधी के कैंपस में की गई जिस पर 103 करोड़ रुपए की लागत आई है और आज इसका उद्घाटन किया गया जबकि हब की स्थापना चमकौर साहिब में 300 करोड़ रुपए से की जायेगी जिसका काम अभी शुरू ही हुआ है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आई.के.गुजराल पी.टी.यू. में 20 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किये प्रथम दर्जे के गुरू नानक देव ऑडीटोरियम का भी उद्घाटन किया। इस ऑडीटोरियम का सामथ्र्य 800 व्यक्तियों के बैठने का है और समागमों का लाइव टैलिकास्ट और वीडियो कॉनफ्रैंसिंग के लिए आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

बेबे नानकी यूनिवर्सिटी कॉलेज फॉर गर्लज़ का भी उद्घाटन

ग्रामीण इलाकों की लड़कियों को उच्च शिक्षा मुहैया करवाने के लिए सुल्तानपुर लोधी के गाँव फत्तू ढींगा में 9.54 करोड़ रुपए की लागत के साथ बने बेबे नानकी यूनिवर्सिटी कॉलेज फॉर गर्लज़ का भी उद्घाटन किया। 27 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह कॉलेज गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी का कांस्टीच्यूट कॉलेज है जहाँ विभिन्न विषयों में ग्रैजुएट स्तर तक की पढ़ाई कराई जायेगी।

जालंधर में और इसके आसपास के सर्वपक्षीय विकास को बढ़ावा देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने समूचे शहर में स्मार्ट एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईटों की सप्लाई, फिक्सिंग और पाँच सालों के लिए रख-रखाव के प्रोजैक्ट का भी नींव-पत्थर रखा। यह प्रोजैक्ट अगस्त, 2020 तक मुकम्मल किया जायेगा और शहर की मौजूदा सभी लाईटों को स्मार्ट एल.ई.डी. लाईटों में बदल दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने शहर में ट्रैफिक़ को सुचारू ढंग से चलाने के लिए 3.14 करोड़ की लागत वाले ट्रैफिक़ सिगनलज़ सम्बन्धी प्रोजैक्ट का नींव-पत्थर रखा जो अगस्त, 2020 में मुकम्मल होगा। मुख्यमंत्री ने 140 सरकारी प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए 3.69 करोड़ रुपए की लागत वाले स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट का नींव-पत्थर रखा जिसमें 470 डिजिटल क्लास रूम होंगे और यह प्रोजैक्ट भी अगस्त, 2020 तक पूरा होगा।

5.41 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट का भी नींव-पत्थर रखा

मुख्यमंत्री ने बलटन पार्क के लिए सफ़ाई मशीन की सप्लाई और पाँच सालों के लिए चलाने और रख-रखाव सम्बन्धी तीन करोड़ की लागत वाले प्रोजैक्ट का नींव-पत्थर रखा जो नवंबर, 2019 तक मुकम्मल होगा। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दोआबा चौंक से काला संघिया से ड्रेन तक पानी ले जाने के लिए 2504 मीटर लम्बी स्टौर्म सीवर लाईन डालने के लिए 5.41 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट का भी नींव-पत्थर रखा।

यह प्रोजैक्ट अगस्त, 2020 में मुकम्मल होगा और इससे इलाके में रह रहे एक लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुँचेगा। उन्होंने जमशेर नज़दीक पैट्रोल पंप से डेयरी कंपलैक्स तक 5.5 किलोमीटर लम्बी स्टौर्म सीवर लाईन के विस्तार का भी नींव-पत्थर रखा। इस प्रोजैक्ट पर 67 लाख रुपए का ख़र्च आएगा और दो लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुँचेगा।

इन गाँवों के चार हज़ार से अधिक घरों को लाभ पहुँचेगा

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जल सप्लाई स्कीमों का भी उद्घाटन किया जिनमें भोगपुर ब्लॉक में गाँव भूंडियां के नज़दीक (37 लाख रुपए की लागत के साथ), जालंधर पश्चिमी ब्लॉक के गाँव गोपाल पुर (25 लाख), फरीदपुर (30 लाख) और मीरपुर में (34 लाख रुपए) की जल स्कीमें शामिल हैं। इसी तरह लोहियाँ ब्लॉक में गाँव सोहल तलखा दक्षिणी में 27 लाख रुपए की लागत के साथ पाईप के द्वारा पानी सप्लाई करने के प्रोजैक्ट का भी उद्घाटन किया। इन ग्रामीण जल सप्लाई प्रोजैक्टों के साथ इन गाँवों के चार हज़ार से अधिक घरों को लाभ पहुँचेगा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह, सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज सिंह चीमा और खडूर साहिब से संसद मैंबर जसबीर सिंह गिल डिम्पा ने क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास को बढ़ावा देने के लिए वीडियो कॉनफ्रैंसिंग के द्वारा कैप्टन अमरिन्दर सिंह का तहे दिल से धन्यवाद किया।

जालंधर से संसद मैंबर संतोख सिंह चौधरी ने जालंधर और इसके आसपास के व्यापक विकास के लिए अलग-अलग प्रोजैक्टों का उद्घाटन करने और कुछ प्रोजैक्टों का काम शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस मौके पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, मार्कफैड के चेयरमैन अमरजीत सिंह समरा, विधायक प्रगट सिंह, सुशील रिंकू, चौधरी सुरिन्दर सिंह, रजिन्दर बेरी, अवतार हेनरी, हरदेव सिंह लाडी, पनसप के चेयरमैन तजिन्दर बिट्टू, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग हुस्न लाल, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह और जालंधर डिविजऩ के कमिश्नर बी. पुरसारथा उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *