दो महिलाओं से धोखाधड़ी कर शादी करने के आरोप में IAS अफसर हुआ निलंबित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 15 Aug 2019

अहमदाबाद। दो शादियां और धोखाधड़ी करने के आरोप में आईएएस अधिकारी गौरव दहिया को गुजरात सरकार ने निलंबित कर दिया है. इस मामले में सबूत मिलने के बाद बुधवार को गुजरात सरकार ने दहिया के खिलाफ कार्रवाई की. 2010 बैच के आईएएस अधिकारी दहिया पर दिल्ली की एक महिला ने धोखाधड़ी करके शादी करने और धमकाने का आरोप लगाया था।

इस मामले के सामने आने के बाद आईएएस अधिकारी दहिया ने सफाई दी थी कि उनकी उस महिला के साथ कभी शादी नहीं हुई. महिला जिस तस्वीर को दिखाकर शादी होने का दावा कर रही है, वो मॉर्फ की गई है. महिला की शिकायत के बाद मामले की जांच गुजरात के गांधीनगर पुलिस को सौंपी गई थी. इसके साथ ही मामले की जांच-पड़ताल के लिए गुजरात सरकार ने पांच महिला अधिकारियों की एक जांच टीम बनाई थी।

जांच के बाद गुजरात सरकार को धोखाधड़ी के सबूत मिले थे

इस मामले की जांच के बाद गुजरात सरकार को धोखाधड़ी के सबूत मिले थे, जिसके बाद उनको निलंबित किया गया है. जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट और सारे सबूत गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है. अब गुजरात सरकार गौरव दहिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि आईएएस दहिया जांच कमेटी के सामने दो बार पेश हुए थे और खुद का बचाव करते हुए कहा था कि महिला उनको झूठा फंसा रही है।

इसके अलावा मामले में दहिया के खिलाफ गांधीनगर पुलिस की भी जांच चल रही है. पुलिस उनको पेश होने और बयान दर्ज करने के लिए दो बार बुला चुकी है, लेकिन दहिया अभी तक अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे हैं. दिल्ली की महिला लीनु सिंह ने आईएएस अधिकारी दहिया पर महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने और उनको छोड़ने का आरोप लगाया था।

जांच कमेटी ने भी पाया कि दहिया शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी महिलाओं के साथ रिश्ता रखते थे. जांच कमेटी ने लीनु सिंह द्वारा दिए गए सबूतों की भी जांच की और उनको सच पाया. वहीं, आईएएस अधिकारी दहिया ने आरोप लगाया कि महिला ने उनको ‘हनी ट्रैप’ के जरिए फंसाया था और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *