भारत में ISI एजेंट के साथ दाखिल हुए 4 आतंकवादी, देशभर में हाई अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 20 Aug 2019

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 के प्रावधान हटाए जाने का मुद्दा वैश्विक स्‍तर पर उठाने के बाद भी पाकिस्‍तान के हाथ निराशा ही लगी। ऐसे में अब शायद पाकिस्‍तान ने दूसरा रास्‍ता भारत में अशांति फैलाने के लिए चुना है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आइएसआइ) के एजेंट के साथ चार आतंकी भारत में दाखिल हो गए हैं। इसे लेकर राजस्थान और गुजरात बॉर्डर समेत पूरे देश में पुलिस और सेना को अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये आतंकवादी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट के साथ अफगानिस्तानी पासपोर्ट जरिए भारत में दाखिल हुए हैं।

देशभर में हाई अलर्ट जारी

पाकिस्‍तान के नापाक मंसूबे जाहिर होने के बाद राजस्थान और गुजरात बॉर्डर समेत पूरे हिंदुस्तान में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी सिरोही के सभी पुलिस थानों को भी दी गई है। इसके बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट हो गई हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाके, होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर खासतौर पर नजर रखने के लिए कहा गया है, क्‍योंकि ऐसी जगहों पर ही आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं।

अलर्ट में इन जगहों पर सर्तकता बरतने की सलाह

थाने को जारी अलर्ट में कहा गया है, ‘पाकिस्‍तान आइएसआइ एजेंट के साथ चार सदस्‍य अफगानिस्‍तान ग्रुप का पासपोर्ट बनाकर भारत सीमा में प्रवेश हुए हैं, जिससे देश सहित राजस्‍थान व गुजरात बॉर्डर को हाई अलर्ट घोषित किया गया है, जो कभी भी आतंकी घटना घटित कर सकते हैं…!’

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *