केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना आखिरकार डेढ़ साल बाद जालंधर में भी शुरू, पढ़ें मरीजों को कैसे और कहां मिलेगा इसका लाभ

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 552 शब्द|📅 20 Aug 2019

सांसद चौधरी संतोख सिंह और विधायक बेरी ने योजना का किया उदघाटन

डेली संवाद, जालंधर
केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना को आखिरकार पंजाब सरकार ने डेढ़ साल बाद जालंधर में भी शुरू कर दिया है। सांसद चौधरी संतोख सिंह और जालंधर सैट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी ने मंगलवार को आयुष्मान भारत- सरबत सेहत बीमा योजना का उदघाटन किया। रेडक्रास भवन में आयोजित समारोह दौरान लाभार्थियों को स्वास्थ्य ई-कार्ड बाँटे गए।

सभा को संबोधित करते हुए, सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सभी नागरिकों को बढिया स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अधीन, 1396 पैकेज के अधीन कैशलेस उपचार के लिए लाभार्थियों को ई-कार्ड जारी किए जा रहे हैं और माध्यमिक और तीसरे दरजे के उपचार इसमें शामिल किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) परिवार, सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (2011), ब्लू कार्डधारक परिवार पंजाब मंडी बोर्ड की और जिन किसानो को जे जारी किए है उनके परिवार के सदस्यों, व्यापारी जो आबकारी कराधान विभाग से और कल्याण बोर्ड के अधीन जो श्रमिक और राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त या पीले कार्ड रखने वाले सभी पत्रकार इस योजना के अधीन इसका लाभ ले सकते हैं।

उन्होनें ने कहा कि पात्र लाभार्थी अपना ई-कार्ड जो 100 कामन सर्विस सैंटर है वहाँ से 30 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं और स्वास्थ्य सेवाएं जिले के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में प्राप्त की जा सकती है। जालंधर में, 2.91 लाख परिवार अलग-अलग अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज के हकदार हैं।

इन सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगा लाभ

महाजन आई अस्पताल एंड मैटरनिटी होम, आस्था अस्पताल, थर्ड आई अस्पताल, अरोरा आई अस्पताल और रेटिना सेंटर, गोइंग किडनी केयर, एएलटीआईएस मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, आक्सफोर्ड अस्पताल प्राइवेट लिमिटड, एचपी आर्थोकेर अस्पताल, अकाल आय अस्पताल, सत्यम अस्पताल एंड ट्रॉमा सेंटर, वासल अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड, संघ आई अस्पताल, मान मेडिकिटि अस्पताल, शकुंतला देवी विग अस्पताल, सेंट्रल अस्पताल एंड मैटरनिटी होम, कैपिटल अस्पताल, वेदांता मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, दुग्गल आई हॉस्पिटल, एपेक्स अस्पताल एंड मैटरनिटी होम और पीएमजी चिल्ड्रन अस्पताल शामिल है।

उन्होंने कहा कि 40 से अधिक निजी अस्पतालों ने भी इस योजना के अधीन काम करने में रुचि दिखाई है और उनके नाम सरकार के विचाराधीन हैं। इस अवसर पर विधायक राजिंदर बेरी, एसडीएम- II परमवीर सिंह, मैडिकल सुपरिंटेंडेंट डा मनदीप कौर, असिस्टेंट सिविल सर्जन डा गुरमीत कौर दुग्गल, डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा हरप्रीत कौर मान, जिला टीकाकरन अधिकारी डा तरसेम लाल, डीएफडब्ल्यूओ डा सुरिंदर कुमार और अन्य उपस्थित थे।

क्या है आयुष्मान भारत योजना

आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है, जिसे 1 अप्रैल, 2018 को पूरे भारत मे लागू किया गया था। 2018 के बजट सत्र में तत्कालीन वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस योजना की घोषणा की थी।

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (बीपीएल धारक) को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। इसके अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख तक का कैशरहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जायेगा। 10 करोड़ बीपीएल धारक परिवार (लगभग 50 करोड़ लोग) इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ उठा सकेगें।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *