योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच मंत्री की छुट्टी, 18 नए चेहरे शामिल, पढ़ें पूरी लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 446 शब्द|📅 21 Aug 2019

डेली संवाद, लखनऊ
योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद का पहला बहुप्रतीक्षित विस्तार और फेरबदल का आयोजन बुधवार को लखनऊ के राजभवन में किया जा रहा है। इसमें महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, अनिल राजभर, भूपेंद्र सिंह, राम नरेश अग्निहोत्री, कमलारानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

कई बार की चर्चा के बाद आज योगी सरकार के मंत्रीमंडल का पहला विस्तार था। कइयों को शिद्दत से इस घड़ी की प्रतीक्षा थी। अपने काम-काज के बूते कुछ माननीयों को तरक्की (राज्य  मंत्री स्वतंत्र प्रभार से कैबिनेट) और कुछ को खुद को साबित करने के लिए राज्य‍ मंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने की। जिनको भी यह मौका मिला उनके चे‍हरे खुशी से दमक रहे थे।

शपथ ग्रहण की औपचारिकता के बाद जब राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को बारी-बारी से पुष्प गुच्छ दिये तो मंच पर पद और परंपरा का संगम भी दिखा। अपवाद को छोड़ दें तो मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ने जिसे भी पुष्प गुच्छ दिया सब परंपरा गोरक्षपीठाधीश्वेर के आगे श्रद्धा से झुकते दिखे। सबने इस रुप में उनके पांव छुए। अति उत्साह में मंच से भारत माता के नारे लगे तो सभागार में बैठे समर्थकों ने हर-हर महादेव का भी उदघोष किया।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

इसके पहले कुल 23 मंत्रियों ने शपथ ली। डॉ महेंद्र सिंह ( एमएलसी),  सुरेश राणा (विधायक थाना भवन-शामली), अनिल राजभर (विधायक शिवपुर वाराणसी), भूपेंद्र सिंह (एमएलसी), रामनरेश अग्निहोत्री (विधायक भोगांव मैनपुरी), कमला रानी वरुण विधायक घाटमपुर कानपुर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

नीलकंठ तिवारी विधायक वाराणसी दक्षिण,  कपिलदेव अग्रवाल विधायक मुजफ्फर नगर शहर, सतीश द्विवेदी विधायक इटवा सिधार्थनगर, एमएलसी अशोक कटियार, श्रीराम चौहान विधायक घनघटा बस्ती, रविंद्र जायसवाल विधायक वाराणसी (उत्तर) राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए हैं। नीलकंठ तिवारी राज्यमंत्री थे, अब इन्हें स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है। जबकि नए चेहरों में कपिल देव, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवींद्र जायसवाल को शामिल किया गया है।

11 विधायक बने राज्यमंत्री

अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, निलीमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल, अजित सिंह पाल और विजय कश्यप।

इन्होंने दिया इस्तीफा

इससे पहले मंगलवार को परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, खनन राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय ने इस्तीफा दे दिया। स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के कारण अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच मंत्री की छुट्टी, 18 नए चेहरे शामिल, पढ़ें पूरी लिस्ट

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *