मंदिर में भगदड़ मचने से पांच लोगों की मौत; सरकार ने किया पांच लाख मुआवजे का ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 23 Aug 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कचुआ स्थित लोकनाथधाम मंदिर में रात तीन बजे हुई भगदड़ में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 26 जख्मी हो गए हैं। इनमें से चार की हालत बेहद नाजुक है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल को एक लाख रुपये तथा मामूली घायल को पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले के कचुआ स्थित लोकनाथधाम मंदिर में रात तीन बजे जन्माष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई थी, तभी बारिश होने लगी। मंदिर के पास कि एक रेलिंग के टूट जाने जाने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई जिसमें कुचलकर पांच की मौत हो गई तथा 26 अन्‍य घायल हो गए हैं। इनमें पांच की हालत बेहद नाजुक है।

मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल को एक लाख रुपये

जानकारी हो कि घायलों को विभिन्न सरकारी अस्पतालों नेशनल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, एसएसकेएम तथा बसीरहाट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सुबह अस्पतालों में जाकर घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल को एक लाख रुपये तथा मामूली घायल को पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है।

जानकारी हो कि लोकनाथधाम मंदिर के आसपास छोटी दुकानें हैं तथा तालाब है। बारिश से बचने के लिए कई लोग छोटी-छोटी दुकानों में आश्रय लिए थे तभी श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। इनमें कई तालाब में गिर गए, जबकि बड़ी संख्या में लोग कुचले गए।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *