पाकिस्तानी मंत्री की जमकर हुई पिटाई, भारत को परमाणु युद्ध की दी थी धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 23 Aug 2019

लंदन। लंदन में पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख रशीद की जमकर पिटाई हुई। लोगों ने उनको जमकर घूसे मारे और अंडे भी फेंके। पुलिस के आते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। ज्ञात हो कि यह वही मंत्री हैं जिन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के भारत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए परमाणु युद्ध तक की धमकी दे डाली थी। इसी मंत्री ने भारत-पाक के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को बंद करने का एलान भी किया था।

इसने ली हमले की जिम्मेदारी

अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख और पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद पर उस समय हमला किया गया जब वह लंदन के एक होटल में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में भाग लेकर होटल के लिए वापस निकल रहे थे। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बड़ी बात यह है कि पाकिस्तानी रेल मंत्री पर हमला करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की पीपुल्स यूथ ऑर्गनाइजेशन यूरोप के अध्यक्ष आसिफ अली खान और पार्टी की ग्रेटर लंदन महिला शाखा की अध्यक्ष समाह नाज ने ली है।

इसलिए हुई पिटाई

पाक रेल मंत्री शेख रशीद ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था जिसके विरोध में पार्टी के युवा विंग ने यह हमला किया। इस बयान में दोनों नेताओं ने कहा कि शेख रशीद को हमारा अहसानमंद होना चाहिए कि हमने उनके खिलाफ विरोध जताने के लिए ब्रिटेन के अंडा फेंकने के सभ्य तरीके का ही केवल इस्तेमाल किया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *