कैब में 22 साल की लड़की का यौन शोषण, ड्राइवर ने की मसाज की पेशकश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 24 Aug 2019

मेलबर्न। नाइट आउट के बाद एक 22 साल की लड़की उबर कैब से घर लौट रही थी. स्टीफनी कॉरबेट नाम की लड़की के साथ कैब में दो और दोस्त थे. जब दोनों दोस्त कैब से उतर गए और स्टीफनी कैब में अकेली पड़ गई तो ड्राइवर ने उनके साथ यौन शोषण किया।

मामले की सुनवाई में कोर्ट ने सिर्फ जुर्माना लगाकर ड्राइवर को छोड़ दिया. ये मामला ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न का है. पीड़ित लड़की स्टीफनी ने उबर ड्राइवर वेन्खट सूरी को जेल की सजा नहीं सुनाए जाने पर दुख जताया है. एक कोर्ट ने ड्राइवर को दोषी तो करार दिया, लेकिन बिना जेल की सजा सुनाए सिर्फ 4.3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. घटना पिछले साल घटी थी. घटना के बाद उबर ने ड्राइवर को कंपनी से निकाल दिया।

स्टीफनी कॉरबेट का कहना है कि उन्हें आसान टार्गेट समझकर ड्राइवर ने देर रात में हमला किया था. इतना ही नहीं, ड्राइवर ने उन्हें कैब से उतरते वक्त मसाज की पेशकश भी की थी. स्टीफनी ने कहा कि उन्होंने ड्राइवर को लगातार मना किया, लेकिन वह जबरदस्ती उन्हें छूने लगा और छेड़छाड़ की. उन्होंने कहा कि घटना के दौरान उनका शरीर ठंडा पड़ गया था।

उधर, आरोपी ड्राइवर वेन्खट ने दोषी करार दिए जाने के फैसले के बाद अपील करने की कोशिश भी की. वह पिछले 4 साल से उबर कैब चला रहा था और घटना से पहले तक ऐप पर उसकी रेटिंग अच्छी थी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *