केंद्र का पैसा हड़प रही है पंजाब सरकार, लोगों को सुविधाएं देने में फेल : सरीन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सेहत विभाग से परेशान एन.एच.एम कर्मचारियों ने भाजपा से मदद की गुहार लगाई

डेली संवाद, जालंधर
पिछले 9 महीनो से लगातार काम करने के बावजूद अपनी तनख्वाह लेने के लिए पंजाब कांग्रेस नेताओ एवं पंजाब सरकार मे सेहत विभाग के अधिकारियो के समक्ष अपनी गुहार लगाने के बावजूद कुछ हासिल ना होने से परेशान आयुष्मान भारत की एन.एच स्कीम के अंतर्गत कार्य करने वाली कम्युनिटी हेल्थ मुलाजिमों ने अशोक सरीन से मुलाकात की।

सरीन से मिलने वाले शिष्टमंडल ने पंजाब भाजपा से उनका सहयोग करने की अपील की। इस बारे जानकारी देते हुए पंजाब भाजपा के युवा नेता एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने बताया की उनसे मिलने वाली लड़कियों ने जानकारी दी है कि पूरे पंजाब से पंजाब सरकार के अंतर्गत तैनात नर्सिंग का काम करने वाली 150 के करीब लडकियां को सेलरी नहीं मिली।

सरीन ने बताया कि पूरे पंजाब मे 300 से ज़्यादा परेशान लड़कियों को साजिशन पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से करोड़ों का फंड प्राप्त करने के लिए पंजाब सरकार सेहत विभाग से केंद्र सरकार के सेहत विभाग की आयुष्मान भारत योजना के एन.एच.एम स्कीम मे भेजा।

लड़कियों की ट्रैनिंग पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्चा आया

जहां लड़कियों की ट्रैनिंग पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्चा आया है। जिसके बाद लड़कियों को 2019 जनवरी मे तैनात करवाने पर उनको बताया गया की आयुष्मान भारत योजना को पंजाब मे चलाने के लिए अनुभवी कर्मचारी को काम करने पर पहले जैसी तनख्वाह एवं लाभ निरंतर मिलेगे और उनको तरक्की देकर सी.एच.औ(सैंटर हेल्थ अफसर) की पोस्ट पर तैनात किया जाएगा।

सरीन ने बताया असलियत मे पंजाब सरकार के सेहत विभाग के अधिकारियों ने लड़कियों को सच्चाई बताये बिना उनको जिस पद पर तैनात करवाया है वो पोस्ट एन.एच.एम स्कीम मे नही है जिसकी वजह से उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए पूरे पंजाब मे परेशान हो रही लड़कियो को इंसाफ दिलाने के लिए यह मामला पंजाब भाजपा प्रधान शवेत मलीक व महामंत्री राकेश राठौर को बता केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन के धयान में लाकर उनकी मुलाकात करवाई जाएगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *