पाकिस्तान बौखलाया, कराची एयरस्पेस बंद किया, अब मिसाइल दागने की तैयारी!

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कराची। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर कूटनीतिक स्तर पर भारत के हाथों सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान दूसरे तरीकों से अपनी खीज निकाल रहा है. बुरी तरह बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने एयरस्पेस को बंद करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान की इमरान सरकार ने कराची एयरस्पेस (Karachi Air space) को अगले तीन दिन के लिए बंद कर दिया है. इतना ही नहीं पाकिस्तान दोनों देशों के तनाव के बीच अपनी तैयारियों को देखने के लिए मिसाइल की टेस्टिंग भी करने वाला है।

पाकिस्तान ने मिसाइल टेस्टिंग को लेकर अपने एयरमैन और नेवी को वॉर्निंग जारी किया है. इस मिसाइल की टेस्टिंग भी कराची के एयरस्पेस में ही होगी. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के रेल मंत्री ने भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध की तारीख का भी ऐलान कर दिया है. बता दें कि बालाकोट में भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान ने कई महीनों तक अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था।

रेल मंत्री शेख रशीद ने एक बार फिर युद्ध की भविष्यवाणी की है

पाकिस्तानी सरकार में मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने कहा था कि पाकिस्तान की पीटीआई सरकार भारत के लिए सभी एयरस्पेस को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रही . हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने कराची एयरस्पेस को बंद करने के पीछे फ्लाइट ऑपरेशंस में तकनीकी दिक्कतों को जिम्मेदार बताया है।

पाकिस्तान सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद ने एक बार फिर युद्ध की भविष्यवाणी की है. बुधवार को एक सेमिनार में मंत्री शेख रशीद ने कहा कि मैं अक्टूबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता देख रहा हूं, और आज यहां पर कौम को तैयार करने के लिए आया हूं. शेख रशीद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के पास जो हथियार हैं, वो दिखाने के लिए नहीं बल्कि इस्तेमाल करने के लिए हैं। (credit-aajtak)

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *