पूर्व गृह राज्यमंत्री पर आरोप लगाने वाली लड़की की लोकेशन दिल्ली में मिली

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर जिस लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है उसकी आखिरी लोकेशन (ठिकाना) दिल्ली में मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने बुधवार को बताया कि चिन्मयानंद पर जिस लड़की के अपहरण का आरोप है, उसके 23 अगस्त को दिल्ली के द्वारका में स्थित एक होटल में होने का पता चला था। हालांकि पुलिस टीम के वहां पहुंचने से पहले ही लड़की वहां से जा चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज में लड़की के साथ एक लड़का भी दिखाई दिया है।

चंद्र ने बताया कि वह इस मामले पर पूरी नजर रखे हुए हैं। जल्द ही लड़की का पता लगा लिया जाएगा। इस बीच, लड़की के पिता हरीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि 23 अगस्त को वीडियो वायरल होने के बाद जब उन्होंने पता किया तो लड़की के हॉस्टल के कमरे में ताला लगा पाया था। इसके बाद लड़की की मां ने चिन्मयानंद से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार में हैं। सोमवार को वापस आ लड़की का पता लगाएंगे। उसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया।

चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई

गुप्ता ने बताया कि उसके बाद 24 अगस्त को दिल्ली के एक अनजान मोबाइल नंबर से उनकी बेटी का फोन आया जिसमें उसने बताया कि वह ठीक है। उसके बाद उसने कॉल खत्म कर दी। गुप्ता ने कहा कि इसके बाद जब उसकी मां ने उस नंबर पर फोन किया तो दिल्ली के एक होटल के कर्मचारी ने कॉल रिसीव की। उसने बताया कि एक लड़की सफेद कार से आई थी जिसने मोबाइल का रीचार्ज खत्म होने की बात कहकर उसके फोन से बात की थी।

इस बीच, स्वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने कहा कि लड़की की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से साबित हो गया है कि वह किसी लड़के के साथ है। इससे पहले चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती जिस नंबर से व्हाट्सएप करके मांगी गई थी उसकी लोकेशन भी दिल्ली के होटल की मिली है।

मालूम हो कि स्वामी चिन्मयानंद के स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में एलएलएम कर रही एक छात्रा ने 24 अगस्त को फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड करके चिन्मयानंद की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि उनसे उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। इस मामले में चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *