डेली संवाद पंजाब Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच तीखी झड़प होने की खबर सामने आ रही है। इस मौके पर पुलिस की ओर से किसानों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में तमाशबीन भी पहुंचे हैं। पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। जैसे ही लोगों ने पुलिस के बैरिकेड उठाकर तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े दिए गए।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई और जान बचाकर इधर-उधर भागने लग पड़े। शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रोटेस्ट जारी है। इस क्रम में किसान और जवान आमने-सामने हैं। पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके बाद पुलिस ने कई बार आंसू गैस के गोले छोड़े। आंसूगैस के गोलों के कारण किसान एक बार पीछे हटे, लेकिन धुंआ कम होते से किसान तुंरत सामने आ गए।