पंजाब में निवेश जुटाने के लिए बैंगलुरू पहुंचे मनप्रीत बादल, इन उद्योगपतियों से मिले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रतिनिधिमंडल ने निवेश का न्योता देते हुये हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

डेली संवाद, बेंगलुरू
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और पी.डब्ल्यू.डी. और शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के नेतृत्व अधीन इनवैस्ट पंजाब के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शुक्रवार को यहां इन्फोसिस के सह-संस्थापक और नॉन-एग्जिक्युटिव चेयरमैन नन्दन नीलकानी और वोलवो ग्रुप के प्रधान और एम.डी. कमल बाली के साथ मीटिंग की और उनको पंजाब में निवेश करने का न्योता दिया।

नीलकानी के साथ मीटिंग के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन्फोसिस जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनी को पंजाब में बड़ा प्रोजैक्ट लेकर आना चाहिए क्योंकि राज्य में व्यापार और निवेश की अथाह संभावनाएं हैं। आई.टी. सिटी के तौर पर जाने जाते मोहाली (एसएएस नगर) शहर में मौजूद सूचना प्रौद्यौगिकी ढांचे के कारण नीलकानी द्वारा इन्फोसिस का स्टार्ट-अप इकोसिस्टम विकसित करने में रुचि दिखाई। इस दौरान मोहाली में सूचना प्रौद्यौगिकी सेवाओं का ढांचा विकसित करने संबंधी भी चर्चा की गई ।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल द्वारा लग्जरी वाहन बनाने वाले संसार के प्रसिद्ध वोलवो ग्रुप के प्रधान और एम.डी. कमल बाली के साथ बैठक की गई। इस मीटिंग के दौरान पंजाब में वोलवो डिज़ाइन सैंटर और वाहनों के लिए सर्विस सैंटर खोलने संबंधी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा ड्राईवरों के लिए कौशल विकास केंद्र खोलने संबंधी भी चर्चा की गई जिससे उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरी हासिल करने के योग्य बनाया जा सके।

मौजूदा और नये उद्योगों को कई तरह की रियायतें भी दी जा रही हैं

वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने वोलवो ग्रुप के प्रधान को बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के गतिशील नेतृत्व वाली सरकार की उद्योग समर्थकी नीतियों की वजह से पंजाब में व्यापार और निवेश के लिए बेहद सकारात्मक माहौल है। इसके अलावा सरकार द्वारा मौजूदा और नये उद्योगों को कई तरह की रियायतें भी दी जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार की निवेशक समर्थकी औद्योगिक और व्यापारिक नीतियों के कारण पंजाब औद्योगिक विकास की शिखर की तरफ तेज़ी से बढ़ रहा है, जिसका सबूत मौजूदा सरकार के मार्च 2017 में सत्ता संभालने के बाद राज्य में 50 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है। उन्होंने राज्य में निवेश करने वालों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

वित्त मंत्री ने बताया कि इनवैस्ट पंजाब द्वारा एक ही छत के नीचे कई तरह की रेगुलेटरी प्रवानगियां और अन्य सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि ‘इनवैस्ट पंजाब-बिजऩैस फस्ट पोर्टल’ एक मील पत्थर साबित हुआ है, जहाँ 16 विभागों /एजेंसियों से सम्बन्धित 46 तरह की रेगुलेटरी प्रवानगियों सम्बन्धी सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसके अलावा लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को कई तरह की रियायतें भी दी जा रही हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *