भारत-रूस के बीच हुए 15 समझौते, संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में क्या बोले मोदी-पुतिन, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रूस। दो दिन के ऐतिहासिक दौरे पर रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. साझा प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं के सामने कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, साथ ही साथ दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर चर्चा की।

इस दौरान पीएम मोदी ने अफगानिस्तान के मसले पर कहा कि भारत हमेशा स्वतंत्र अफगानिस्तान की आशा करता है. इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि भारत-रूस मानते हैं कि किसी देश के आंतरिक मसले में किसी तीसरे देश को दखल नहीं देना चाहिए।

बुधवार को हुई साझा प्रेस वार्ता में नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत-रूस के बीच 20वां समिट है, जब पहला समिट हुआ था तब मैं गुजरात के CM के तौर मैं अटल बिहारी वाजपेयी के साथ यहां आया था और तब भी व्लादिमीर पुतिन यहां के राष्ट्रपति थे. हमारी कोशिश दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की है।

भारत में रूस के सहयोग से न्यूक्लियर प्लांट बन रहे हैं

PM मोदी ने कहा कि भारत में रूस के सहयोग से न्यूक्लियर प्लांट बन रहे हैं, हमारे रिश्तों को हम राजधानियों के बाहर पहुंचा रहे हैं. पीएम बोले कि भारत-रूस डिफेंस, कृषि, टूरिज्म, ट्रेड में आगे बढ़ रहे हैं. स्पेस में हमारा सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ऐसा अफगानिस्तान देखना चाहता है जो स्वतंत्र, शांत और लोकतांत्रिक हो. हम दोनों किसी देश के आंतरिक मामले में बाहरी दखल के खिलाफ हैं. अगले साल भारत-रूस मिलकर टाइगर कन्जर्वेशन पर बड़ा फोरम करने में सहमत हुए हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *