इनोसैंट के इनोकिड्स प्री-प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्नों ने मनाया ‘टीचर्स डे’

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स के इनोकिड्स प्री-प्राइमरी विंग (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैन्ट-जंडियाला रोड व रॉयल वल्र्ड इंटरनैशनल स्कूल) मेंं ‘टीचर्स डे’ बड़े उत्साहपूर्वक मनाया गया। नन्हेंं बच्चे अपने हाथों से सुंदर कार्डस बनाकर लाए व स्कूल मेंं अपनी टीचर्स को दिए।

इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें महान शिक्षाविद, दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन व उनके चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने की प्रेरणा दी गई। बच्चे अपनी टीचर्स जैसे परिधान पहने सबको मंत्रमुग्ध कर रहे थे। उन्होंने अपनी टीचर्स की प्रशंसा करते हुए कविताएं सुनाईं।

उन्होंने अपनी टीचर्स को फूल देकर व बैज लगाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। इनोकिड्स के इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां), नीतिका कपूर (सी.जे.आर.) व पूजा राणा (रॉयल वल्र्ड) ने बताया कि आज बच्चे सुबह से ही उत्साहित थे। उन्होंने छोटे बच्चों को समझाया कि उन्हेंं अपने अध्यापकों की बात को ध्यान से सुनना चाहिए। बच्चोंं ने अपने अध्यापकोंं के साथ गेम्स खेलते हुए बेहद अच्छा वक्त बिताया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *