कैप्टन का बड़ा फैसला, अब हाईटेंशन बिजली तार हटवाने के नहीं देने पड़ेंगे पैसे, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैप्टन के हुक्मों पर पंजाब में बिजली की लाईनें तबदील करने के खर्चों से छूट

डेली संवाद, चंडीगढ़
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के निर्देशों पर पावरकॉम (पी.एस.पी.सी.एल.) द्वारा अपनी इमारतों के ऊपर से /पास से गुजऱ रही 11 के.वी. एच.टी/एल.टी. की लाईनों की तबदीली के लिए घरेलू और व्यापारिक खपतकारों को सामग्री और भंडारण की लागत की छूट के साथ-साथ निगरानी खर्चों से भी छूट देने का फ़ैसला किया गया है।

खपतकारों को पेश मुश्किलों का निपटारा करने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से पावरकॉम को ज़रुरी दिशा निर्देश जारी करने के आदेश दिए गए हैं। यह फ़ैसला हाई टेंशन तारों से निवासियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने में भी सहायक होगा।
मुख्यमंत्री ने राज्य निवासियों को भी अपील की कि वह पावरकॉम द्वारा दिए लाभों का लाभ लेने के लिए आगे आएं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि खपतकार मौके पर किये जाते खर्चों के कारण अतिरिक्त सामग्री की लागत का 4 फीसदी खर्चा वहन कर रहे थे जिससे अब छूट दी गई है। अतिरिक्त सामग्री की कीमत पर पहले लगाए जाने वाले 1.5 फीसदी स्टोरेज खर्च भी माफ किये गए हैं। सामग्री की ढुलाई और लेबर खर्चों से भी छूट मिलेगी यदि खपतकार इसकी व्यवस्था ख़ुद करता है।

लेबर चार्जिज़ 15 प्रतिशत को भी हटा दिया गया

खपतकारों को बड़ी राहत देते हुए फुटकल खर्चे जो कि लागत का 1 प्रतिशत था, भी हटा दिए गए हैं। इसके अलावा सुपरवीजन चार्जिज़ जो कि लेबर चार्जिज़ पर 15 प्रतिशत लिया जाता था, भी हटा दिया गया है। चाहे निर्माण कार्य की निगरानी पी.एस.पी.सी.एल. की तरफ से जायेगी।

इसके साथ ही ऑडिट और अकाऊंट्स और टी एंड पी चार्जिज़ जो कि कुल अनुमानित खर्चे पर पहले 1.5 फीसदी के हिसाब से लगाए जाते थे, भी ख़त्म कर दिए गए हैं। पावरकॉम द्वारा दी गई अन्य रियायतों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि यदि कंडक्टर /केबल आदि में कोई विस्तार होता है तो आवेदनकर्ता केवल कंडक्टर /केबल आदि के असली साईज़ का ही ख़र्च लिया जायेगा। इसी तरह ट्रांसफॉर्मर में वृद्धि की ज़रूरत पडऩे पर इसका ख़र्च पी.एस.पी.सी.एल. की तरफ से उठाया जायेगा।

यदि किसी समय प्रणाली सुधार जैसे कामों की ज़रूरत पड़ती है तो वह भी पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा किए जाएंगे। इसके अलावा ज़रूरत पडऩे पर लाईन, ट्रांसफॉर्मर आदि की जांच के लिए मुख्य इलैक्ट्रिकल इंस्पेक्टर की फीस का भुगतान भी पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा ही किया जायेगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *