महबूबा मुफ्ती की बेटी को श्रीनगर जाने और मां से मिलने की इजाजत, पढ़ें SC का आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा को श्रीनगर जाने की इजाजत दे दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इल्तिजा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि वह अपनी मां महबूबा मुफ्ती से मुलाकात कर सकती हैं. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किया गया है।

इल्तिजा का पक्ष रखते हुए नित्या रामाकृष्णन ने कोर्ट से कहा कि उन्हें 22 अगस्त तक घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया इसलिए इल्तिजा ने अपना घर छोड़ा था. वहीं कोर्ट में अटॉर्नी जनरल ने कहा कि महबूबा मुफ्ती और उनकी बहन दो बार यहां आ चुकी हैं. इल्तिजा को भी इसकी इजाजत के लिए जिलाधिकारी से मुलाकात करनी चाहिए. इल्तिजा की याचिका पर अटॉर्नी जनरल ने कहा कि इस प्रकार की याचिका अन्य उद्देश्य से दायर की जाती हैं।

5 अगस्त से 22 अगस्त तक नजरबंद कर दिया गया

इस पर कोर्ट ने इल्तिजा से पूछा कि आपको चेन्नई से श्रीनगर जाने से किसने रोका है. इसके जवाब में इल्तिजा ने कहा, मुझे अपने ही घर में 5 अगस्त से 22 अगस्त तक नजरबंद कर दिया गया था. मुझे अपने घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया था. इल्तिजा की वकील ने उनका पक्ष रखते हुए कोर्ट को बताया कि मुझे (इल्तिजा) चेन्नई जाने की इजाजत दे दी गई थी. जबकि जब मैं श्रीनगर में थी तो मुझे अपने घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया और मुझे मेरी मां से नहीं मिलने दिया गया।

इल्तिजा के वकील ने चीफ जस्टिस से कहा कि श्रीनगर जाने के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट की इजाजत की जरूरत है. इस पर हल्के अंदाज में चीफ जस्टिस ने कहा कि तुम्हें श्रीनगर जाने की क्या जरूरत है? श्रीनगर में बहुत ठंड है. इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को की जाएगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *