रूस-भारत में 50 समझौते, PM मोदी बोले- पुतिन से रात 1 बजे चलीं ‘गप्पें’

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रूस-भारत में 50 समझौते, PM मोदी बोले- पुतिन से रात 1 बजे चलीं 'गप्पें'

व्लादिवस्तोक। रूस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम में भारत और रूस को अहम सहयोगी बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच 50 से ज्यादा समझौते हुए हैं। पीएम मोदी ने रूस के साथ भारत के मजबूत संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देश आपसी सहयोग के माध्यम से एशिया पसिफिक क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखेंगे।

मोदी ने इस दौरान खासतौर पर रूसी राष्ट्रपति के साथ अपनी केमिस्ट्री का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान रात 1 बजे तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। ‘दस्विदानिया’ और गुजराती के ‘आवजो’ के जरिए मोदी ने रूस और भारत की साझा संस्कृति का जिक्र किया

रूस और भारत की साझा विरासत का पीएम ने किया जिक्र

पीएम मोदी ने रूस और भारत की साझा विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे ईईएफ में शामिल होने के लिए मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन से लोकसभा चुनावों से भी पहले मिल गया था। भारत की 120 करोड़ जनता ने जो भरोसा मुझ पर दिखाया वही भरोसा मेरे मित्र पुतिन ने भी दिखाया, मैं उन्हें भी धन्यवाद देता हूं। रूस और भारत की साझा विरासत है और हम भविष्य में इसे साथ लेकर जाएंगे।’

‘सुदूर पूर्व के विकास से जुड़ा एशिया का विकास’

पीएम मोदी ने फार ईस्ट विजन की सफलता पर जोर देते हुए कहा, ‘व्लादिवस्तोक यूरेशिया और पैसिफिक का संगम है। यह आर्कटिक और नॉर्दन सी रूट के लिए नए अवसर खोलता है। रूस का करीब तीन चौथाई भाग एशियाई है। फार ईस्ट इस महान देश की एशियन पहचान को मजबूत करता है। इस क्षेत्र का आकार भारत से करीब दो गुना है। जिसकी आबादी सिर्फ 6 मिलियन है। भारत और रूस इस क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे और यह वैश्विक समृद्धि के नए द्वार खोलेगा।’

पीएम ने कहा, फार ईस्ट का विजन भारत के लिए भी अवसर

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति के सुदूर पूर्व विजन की सराहना करते हुए कहा, ‘ रष्ट्रपति पुतिन का सुदूर पूर्व के प्रति लगाव और विजन केवल इस क्षेत्र के लिए ही नहीं, अपितु भारत जैसे रूस के पार्टनर्स के लिए अभूतपूर्व अवसर लेकर आया है। भारत और फार ईस्ट का रिश्ता नया नहीं बल्कि बहुत पुराना है।

भारत वह पहला देश था जिसने व्लादिवोस्तोक में काउंसलेट खोला। तब भी और उससे भी पहले भारत और रूस की दोस्ती में बहुत भरोसा था। सोवियत रूस के समय में व्लादिवोस्तोक आने पर विदेशियों पर पाबंदी थी, लेकिन यह भारतीय नागरिकों कि लिए खुला था। व्लादिवोस्तोक के जरिए बहुत सा साजो-सामान भारत पहुंचता है। अब इस भागीदारी की जड़ें और गहरी हुई हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *