ढाई साल में भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बना उत्तर प्रदेश, अब हर गरीब की हो रही है सुनवाई : योगी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 484 शब्द|📅 07 Sep 2019

ढाई साल में भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बना उत्तर प्रदेश, अब हर गरीब की हो रही है सुनवाई : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकर नगर में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया

डेली संवाद, अम्बेडकरनगर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अम्बेडकरनगर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत का सपना देखा है, उसे साकार करने के लिए हर एक नागरिक को आगे आना होगा। तभी हमारा देश पूरी दुनिया में श्रेष्ठ भारत का प्रतीक बनेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर अलगाववादियों को करारा जवाब दिया है। 70 वर्षों में जो कार्य कोई नहीं कर पाया उसे प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिखाया। एक तरफ कश्मीर से धारा 370 खत्म करके आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया है तो दूसरी तरफ तीन तलाक की कुप्रथा के कारण सदियों से जो महिलाएं पीड़ित थीं, उन्हें सम्मान दिलाने का कार्य भी पीएम मोदी ने किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जो बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक तबके को पहुंचा रही है। हमारी सरकार जीरो टालरेंस पर काम कर रही है, जिससे समाज के हर तबके को सभी योजनाओं को बराबर लाभ मिल रहा है।

सवा दो लाख से अधिक नौजवानों को नौकरियां दी गईं

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछले ढाई साल में भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त व्यवस्था प्रदेश में है। जिससे हर गरीब की सुनवाई हो रही है, उसको शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में हमारी सरकार को ढाई वर्ष होने जा रहा है। इस दौरान कोई दंगा नहीं हुआ। सवा दो लाख से अधिक नौजवानों को नौकरियां दी गईं।

योगी ने कहा कि आपको अगर कोटेदार कम राशन देता है, तो आप किसी दूसरे कोटेदार से राशन प्राप्त कर सकते हैं। जो निराश्रित परिवार हैं उन्हें उनके घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था हो रही है। चाहे वह किसानों का कर्ज माफी का कार्य रहा हो, अवैध बूचड़खानों को बंद करने का कार्य रहा हो, एंटी रोमियो स्क्वायड के माध्यम से बालिका सुविधा की पुख्ता व्यवस्था करने का कार्य रहा है या फिर बिजली की सामान आपूर्ति करने के लिए। सरकार ने ढाई साल में पुख्ता व्यवस्था की है।

योगी ने कहा कि सरकार एक नई तकनीक लेकर आ रही है। गांव में 150 से 200 गाय भैंस हैं वे लोग गोबर गैस प्लांट लगा सकते हैं। प्लांट से जो गैस बनेगी, उसे रसोई गैस सिलेंडर में भरने की व्यवस्था होगी। किसानों को हमारी सरकार ने लाभान्वित किया है। धान की कीमत आज से 3 वर्ष पहले 1900 रुपए प्रति क्विंटल होती थी, हमारी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1830 रुपए किया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *