पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव और PHFI के अध्यक्ष ने किये MoU पर हस्ताक्षर, पंजाब को ये होगा फायदा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 07 Sep 2019

पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव और PHFI के अध्यक्ष ने किये MoU पर हस्ताक्षर, पंजाब को ये होगा फायदा

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने पब्लिक हैल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पी.एच.एफ.आई.) के साथ पर्यावरण स्वास्थ्य, सडक़ और खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पौष्टिकता और अच्छी सेहत सम्बन्धी साझे प्रोग्राम के लिए एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए है। यह एम.ओ.यू. पंजाब सरकार के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव राकेश वर्मा और पब्लिक हैल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के.एस. रैड्डी द्वारा पी.एच.एफ.आई के मुख्यालय नई दिल्ली में किया गया।

इस एम.ओ.यू. सम्बन्धी जानकारी देते हुए राकेश वर्मा ने बताया कि पी.एच.एफ.आई. राज्य सरकार को पहचान किए गये अलग-अलग क्षेत्रों में तकनीकी सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पी.एच.एफ.आई. राज्य को लोगों में फैलने वाली महामारी और अन्य बीमारियों सम्बन्धी अध्ययन करने में सहायता देगी ताकि लोगों की सेहत सम्बन्धी चुनौतियों को पर्यावरण के परिपेक्ष में समझा जा सके।

राज्य और पी.एच.एफ.आई. द्वारा मिल-जुलकर पर्यावरण प्रदूषण, अध्ययन और डाटा इंटरप्रेट करने सम्बन्धी सस्ते और किफ़ायती तकनीकी हल और साजो-सामान की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसके साथ ही पर्यावरण सम्बन्धी सम्मेलन और वर्कशॉप भी करवाई जाएंगी जिससे लोगों को मौजूदा और आधुनिक तकनीकों सबंधी जागरूक किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कार्यकुशलता बढ़ाना, प्रशिक्षण और स्वस्थ्य सम्बन्धी जागरूकता आदि क्षेत्रों में भी पर्यावरण विभाग और पी.एच.एफ.आई. की तरफ से साझे प्रयास अमल में लाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पर्यावरण स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाबंदी, कार्यान्वयन और निगरानी के सम्बन्ध में भी कई साझे प्रोग्राम चलाए जाएंगे। इसके साथ ही ‘तंदुरुस्त पंजाब’ के अंतर्गत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऐजंसियों के वित्तीय सहयोग से कई विकासशील प्रोजैक्ट भी चलाए जाएंगे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *