मोदी 2.0 के पहले 100 दिन पर यूपी के CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 207 शब्द|📅 08 Sep 2019

मोदी 2.0 के पहले 100 दिन पर यूपी के CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन सरकार के साहस, निर्णय लेने की क्षमता और लोक कल्याण की संकल्पबद्घता दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की आशाओं और आकांक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरी है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आईआईएम लखनऊ में लीडरशिप डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत आयोजित मंत्रियों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।

इस दौरान उन्हें प्राथमिकताएं तय करने के साथ देश व चुनिंदा विकसित राज्यों की तुलना में यूपी की सामाजिक-आर्थिक संदर्भों की जानकारी दी जा रही है।यही नहीं, इस दौरान मंत्रियों का ग्रुप डिस्कशन और प्रजेंटेशन भी कराया जाएगा। साथ ही नैतिक राजनीतिक के सूत्र भी दिए जाएंगे।

दरअसल, हाल ही में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। इसमें कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं। पहली बार के विधायक भी मंत्री बने हैं। लीडरशिप डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत मंत्रियों की पाठशाला सवेरे 9.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक रखी गई है। इस क्लास में पुराने मंत्री भी शामिल हुए।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *