महिला प्रवक्ता ने इस IAS अफसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पढ़ें अफसर की सफाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 08 Sep 2019

महिला प्रवक्ता ने इस IAS अफसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पढ़ें अफसर की सफाई

लखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक व आईएएस अफसर धीरज कुमार पर संस्थान की प्रवक्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। प्रवक्ता का आरोप है कि निदेशक कार्यस्थल पर उसका यौनशोषण करते हैं। इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

पीड़ित प्रवक्ता का कहना है कि वह पांच साल से संस्थान में कार्यरत है। इस दौरान निदेशक ने कई बार उससे अश्लील बातें कीं। लोकलाज के भय से इसे नजरअंदाज करती रही। इससे निदेशक का दुस्साहस बढ़ गया। सख्ती से जब उसने मना किया तो वे अभद्रता करने लगे। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर दोपहर करीब पौने दो बजे उन्होंने संस्थान बुलाया और अश्लील बातें करने लगे। प्रवक्ता का आरोप है कि टोकने पर निदेशक ने बदसुलूकी की और हाथ पकड़कर खींचते हुए ऑफिस से बाहर ले गए और धक्का दे दिया।

शिक्षक के साथ भी इस तरह का अश्लील व अभद्र व्यवहार

प्रवक्ता का आरोप है कि शिक्षक दिवस पर एक शिक्षक के साथ भी इस तरह का अश्लील व अभद्र व्यवहार करने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। आरोप पर जवाब देते हुए निदेशक धीरज कुमार ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली अतिथि प्रवक्ता के खिलाफ शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने शिकायत की थी कि वे ठीक से नहीं पढ़ाती हैं और जातिगत टिप्पणियां भी करती हैं।

शुक्रवार को यह अतिथि प्रवक्ता मुझसे मिलने आईं तो विद्यार्थियों से मिले इस फीडबैक पर बात हुई। इस दौरान वह जोर-जोर से बोलने लगीं। इस पर मैंने महिला अधिकारी को बुलाकर उन्हें अपने कक्ष से बाहर निकलवा दिया। मुझ पर लगाए गए उनके आरोप शरारतपूर्ण और भ्रामक हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *