डेली संवाद, जापान। Japan GDP: जापान (Japan) से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Japan Economy) का ताज छिन गया और जर्मनी उसे पीछे छोड़कर अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। गुरुवार को कई देशों के जीडीपी आंकड़ों में यह बात सामने आई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
जापान के कुल घरेलू उत्पाद ( Japan GDP) में पिछली दो तिमाहियों से गिरावट आई है और इसका असर उसकी रैंकिंग पर पड़ा है। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले येन की कीमत में गिरावट से स्थिति और खराब हो गई है।
जापान की जीडीपी में गिरावट के कारण देश अब मंदी की चपेट में है और इसका असर यह हुआ है कि जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपना स्थान खो चुका है। जापान की जीडीपी अब 4.2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
वहीं नंबर-3 पर पहुंच चुके जर्मनी की जीडीपी का आकार उसे पछाड़कर 4.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। पिछले अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में जापान के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वार्षिक आधार पर 0.4% की गिरावट आई।
अक्टूबर की शुरुआत में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अनुमान लगाया कि अमेरिकी डॉलर में मापने पर जर्मनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर सकता है, जबकि जापान पीछे रह सकता है।