⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 128 शब्द|📅 07 May 2025
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर उप चुनाव (Jalandhar By Election) में आम आदमी पार्टी (AAP) का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें: कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज
दरअसल, वार्ड नंबर 40 के भाजपा नेता विरेश मिंटू आप में शामिल हुए है, जिसका खुद सी.एम. मान (CM Bhagwant Mann) ने स्वागत किया है।

तस्वीर सामने आई
उक्त जानकारी सोशल मीडिया के AAP पंजाब के पेज पर दी गई है, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। साथ ही लिखा गया है कि जालंधर में ग्राउंड जीरो पर बैठे लोगों का आप में शामिल होना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का प्रमाण है।








