रूस में रहे CIA एजेंट का दावा- अमेरिकी चुनाव में दखल के लिए पुतिन ने आदेश दिए थे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 10 Sep 2019

रूस में रहे CIA एजेंट का दावा- अमेरिकी चुनाव में दखल के लिए पुतिन ने आदेश दिए थे

न्यूयॉर्क। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक एजेंट ने 2016 में हुए अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर खुलासा किया है। एजेंट ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप के लिए अपने खुफिया अधिकारियों को आदेश दिए थे। तब वे भी रूस के उच्च अधिकारियों में शामिल थे। इसकी एक रिपोर्ट उन्होंने 2016 में ही सीआईए को भेजी थी।

अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सीआईए एजेंट के परिजन ने बताया है कि वह पुतिन के आतंरिक मामलों में शामिल नहीं था, लेकिन रूस सरकार से जुड़े उच्च स्तरीय फैसले लेने वाले अधिकारियों में शामिल था। एजेंट ने दावा किया कि पुतिन ने व्यक्तिगत तौर पर आदेश दिए और चुनाव को प्रभावित करने के लिए उच्च स्तरीय गुप्त योजनाएं बनाई थीं।

2016 में भी एजेंट ने जानकारी दी थी

रिपोर्ट के मुताबिक, सीआईए एजेंट ने 2016 में भी यह जानकारी दी थी। यह जानकारी इतनी महत्वपूर्ण और विवादास्पद थी कि शीर्ष सीआईए अधिकारियों ने एजेंट के रिकॉर्ड और उसकी जानकारी की पूरी समीक्षा करने का आदेश दिया था। एजेंट ने कहा कि सीआईए को खुफिया जानकारी देने के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ। उसे फिर कोई काम नहीं दिया गया और 2017 में रूस से निकाल दिया गया।

विशेष अधिवक्ता ने 448 पेज की एक रिपोर्ट तैयार की थी

इससे पहले अमेरिका के विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर ने भी दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रम्प को जिताने के लिए पुतिन ने अमेरिकी चुनाव में दखल दिया था। 74 वर्षीय मूलर ने 448 पेज की एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘रूसी सेना के अधिकारियों ने डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के चुनाव अभियान को प्रभावित करने की कोशिश की थी।’’

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *