
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन, पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। तस्करों के पास से स्कोरपियो गाड़ी भी बरामद की गई है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुछताछ के दौरान आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया है कि नशे की खेप वह आरोपी मक्खन सिंह पुत्र भोला सिंह वासी फिरोजपुर से खरीद कर पंजाब में सप्लाई करते है। जिस पर कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी मक्खन सिंह को 1 किलो हेराईन, पिस्तौल और 30 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उक्त आरोपी की फिरोजपुर बार्डर पर जमीन है। जिसका कुछ हिस्सा पाकिस्तान बार्डर के साथ लगता है। जहां पर आरोपी मक्खन और उसके बेटे चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना के संबंध पाकिस्तानी नशा तस्करों से जुड़े। जिसके पश्चात आरोपी ने बार्डर पार से हेरोईन की खेप मंगवा कर पंजाब में सप्लाई करनी शुरू दी। पुलिस ने चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना पर भी मामला दर्ज कर लिया है जो फरार है। जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।









