भारतीय और चीनी सेना के जवानों में हुई धक्का-मुक्की, पैंगोंग लेक पर बढ़ाई गई सैनिकों की संख्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 12 Sep 2019

भारतीय और चीनी सेना के जवानों में हुई धक्का-मुक्की, पैंगोंग लेक पर बढ़ाई गई सैनिकों की संख्या

नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत और चीन के सैनिक भी पूर्वी लद्दाख में आपस में भिड़ गए. सूत्रों के मुताबिक भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच काफ़ी देर तक धक्का-मुक्की होती रही. घटना 134 किलोमीटर लंबी पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हुई जिसके एक तिहाई हिस्से पर चीन का नियंत्रण है।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सैनिक पेट्रोलिंग पर थे उसी दौरान उनका सामना चीन के पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हो गया. चीनी सैनिक उस जगह पर भारतीय सैनिकों की मौजूदगी का विरोध करने लगे. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई।

घटना के बाद दोनों ही तरफ से वहां पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी गई है. आपको बता दें कि 2017 में सिक्किम-भूटान-तिब्बत सीमा पर डोकलाम में भी दोनों देशों के बीच काफी दिनों तक तनातनी रही थी. और 73 दिनों एक दूसरे के सामने टिके रहने के बाद सैनिक वहां से हटे थे. भारतीय सेना ने इस तनाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आपसी बातचीत के बाद तनाव ख़त्म हो गया है. और उनके पास इस तरह के विवाद के निपटारे के लिए एक मैकेनेजिम है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है. वहीं चीन भी इस मामले में पाकिस्तान का साथ देते हुए दिख रहा है. हालही भारत ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी की इस्लामाबाद की यात्रा के संदर्भ में जारी पाकिस्तान-चीन संयुक्त बयान में जम्मू कश्मीर के उल्लेख पर मंगलवार को गहरी आपत्ति दर्ज की थी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *