पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने संभाली कुर्सी, कही ये बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 12 Sep 2019

मनीष तिवाड़ी, राणा के.पी. सिंह, और सुंदर शाम अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित रहे

पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने संभाली कुर्सी, कही ये बात

डेली संवाद, चंडीगढ़
पवन दीवान ने आज पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डिवैल्पमैंट बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर पद संभाल लिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और श्री आनन्दपुर साहिब से सांसद मनीष तिवाड़ी, पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के. पी. सिंह और पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

उद्योग भवन में अपना पद संभालने के बाद पवन दीवान ने नयी जि़म्मेदारी देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह बतौर चेयरमैन अपनी नयी जि़म्मेदारी को पूरे सामथ्र्य और शिद्दत के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के बेरोजग़ारी के दौर में नौजवानों को स्वरोजग़ार के लिए सूक्ष्म, छोटे, मध्यम और बड़े उद्योग स्थापित करने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा राज्य सरकार पहले ही उद्योग समर्थकी वातावरण सृजन करने के लिए लगातार यत्न कर रही है। इसी दिशा में औद्योगिक और व्यापार विकास नीति 2017 लागू की जा चुकी है, जिसमें उद्योगों को अनेक वित्तीय सुविधाएं और छूट मुहैया करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि वह राज्य में औद्योगिक आर्थिकता को मज़बूती देने, नयी औद्योगिक इकाईयाँ स्थापित करने और कमज़ोर औद्योगिक इकाईयों को पुन: स्थापित करने के लिए विशेष यत्न करेंगे।

लंबे समय से राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं दीवान

जि़क्रयोग्य है कि पवन दीवान पिछले लंबे समय से राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने नौजवानों को नशों से बचाने के लिए अनेक नशा-मुक्ति कैंपों और खूनदान कैंपों का आयोजन भी किया। उन्होंने विभिन्न समाज सेवीं संस्थाओं के साथ जुडक़र गरीब महिलाओं की सहायता करने, वातावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने और अन्य सामाजिक मुद्दों पर विभिन्न प्रोग्राम आयोजित करवाए हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने संभाली कुर्सी, कही ये बात

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *