पंजाब के मनरेगा मजदूरों के लिए केंद्र ने मंजूर किए 116 करोड़, मंत्री तृप्त बाजवा ने कही ये बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 12 Sep 2019

मनरेगा कामगारों के बकाया पैसे तुरंत जारी कर दिए जाएंगे-तृप्त बाजवा

पंजाब के मनरेगा मजदूरों के लिए केंद्र ने मंजूर किए 116 करोड़, मंत्री तृप्त बाजवा ने कही ये बात

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने कहा कि मनरेगा कामगारों के बकाया पैसे तुरंत जारी कर दिए जाएंगे। आज यहाँ से जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि मनरेगा कामगारों के बकाया पैसे देने में देरी भारत सरकार के स्तर पर हुई है और उन्होंने आज ही 116 करोड़ रुपए मंज़ूर किये हैं।

पंजाब के ग्रामीण विकास मंत्री ने स्पष्ट किया कि मनरेगा स्कीम में पूरी देनदारी भारत सरकार की बनती है। मनरेगा मज़दूरों के पैसे देने में देरी केंद्र सरकार के स्तर पर हुई है क्योंकि केंद्र द्वारा ही लाभपात्रियों के खातों में पैसे सीधे ट्रांसफर किये जाते हैं। पंजाब सरकार द्वारा भारत सरकार के पास यह मुद्दा रोज़ाना उठाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार बिना किसी देरी के इलैक्ट्रॉनिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम पर मनरेगा कामगारों की दिहाडिय़ों सम्बन्धी जानकारी नियमित आधार पर अपडेट कर रही है।

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि पंजाब के लिए पैसों की अदायगी 10 जुलाई, 2019 से बकाया थी और हम अपने पहले 6 महीने के लेबर बजट ख़र्च की सीमा को पहले ही पार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कल तक बकाया देनदारी 114 करोड़ रुपए थी। उन्होंने आगे कहा कि हम भारत सरकार को चार हफ़्ते पहले ही इस सम्बन्धी अगली माँग भेजी थी और यह पैसे उनके स्तर पर बकाया थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

पंजाब के मनरेगा मजदूरों के लिए केंद्र ने मंजूर किए 116 करोड़, मंत्री तृप्त बाजवा ने कही ये बात

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *