पंजाब के मुख्यमंत्री ने PM मोदी को लिखा पत्र, पाकिस्तान पर दबाव बनाने की मांग की, पढ़ें वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 12 Sep 2019

करतारपुर गलियारे पर सर्विस चार्ज न लगाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री ने PM मोदी को लिखा पत्र, पाकिस्तान पर दबाव बनाने की मांग की, पढ़ें वजह

डेली संवाद, चंडीगढ़
पाकिस्तान की तरफ से करतारपुर गलियारे के द्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं पर सर्विस चार्ज लगाने के प्रस्ताव के मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को प्रधानमंत्री को इस मामले में दख़ल देने की माँग करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान पर सर्विस चार्ज न लगाने के लिए दबाव डालें।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया है कि इस मामले के जल्द हल के लिए विदेश मंत्रालय द्विपक्षीय मीटिंग में यह मुद्दा उठाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से सर्विस चार्ज लगाने के लिए डाले जा रहे ज़ोर से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं पर बड़ा वित्तीय बोझ पड़ेगा जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालू यह वित्तीय बोझ वहन करने की क्षमता नहीं रखते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी वह कई मौकों पर भारत सरकार के पास यह माँग रख चुके हैं कि पाकिस्तान सरकार को यह विनती की जाये कि श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं पर कोई वीज़ा या कोई अन्य फीस आदि देने की शर्त न लगाई जाये। उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान स्थित पवित्र स्थान श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की तरफ से लम्बे समय से ‘खुले दर्शन दीदार’ करने की की जा रही अरदास पूरी होगी।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने करतारपुर गलियारे की ऐतिहासिक महत्ता बताते हुए कहा कि यह श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर खुलने जा रहा है जिसको इस साल नवंबर महीने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने PM मोदी को लिखा पत्र, पाकिस्तान पर दबाव बनाने की मांग की, पढ़ें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *