⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 86 शब्द|📅 12 Sep 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी के मुताबिक उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हरियाणा में होने वाले चुनाव के साथ ही पंजाब में खाली पड़े चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव करवाने के लिए आग्रह किया है।
आपको बता दें कि पंजाब के दाखा, मुकेरियां, जलालाबाद और फगवाड़ा विधानसभा की सीट खाली है। इस पर उप चुनाव करवाये जाने हैं।








